September 21, 2026 3:15 am

September 21, 2026 3:15 am

हरियाणा में गैस और डीजल संकट पर सरकार की विफलता उजागर: सैलजा

जनता को राहत देने में नाकाम भाजपा सरकार, तुरंत समाधान किया जाए

-प्रदेश में एलपीजी की किल्लत बढ़ गई है और लोगों को सिलेंडर लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है

चंडीगढ़, 27 मार्च। सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने हरियाणा में एलपीजी, पीएनजी और डीजल संकट को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बिना तैयारी के पीएनजी को अनिवार्य करने के फैसले ने जनता को परेशानी में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों को एलपीजी कनेक्शन छोड़ने के लिए मजबूर किया गया, लेकिन पीएनजी कनेक्शन समय पर उपलब्ध नहीं कराए गए, जिससे हजारों परिवार गैस सुविधा से वंचित हो गए हैं।

कुमारी सैलजा ने कहा कि जिन क्षेत्रों में पीएनजी लाइन मौजूद है, वहां भी बड़ी संख्या में आवेदन लंबे समय से लंबित हैं, जो सरकार की लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में एलपीजी की किल्लत बढ़ गई है और लोगों को सिलेंडर लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने डीजल संकट पर चिंता जताते हुए कहा कि पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं और कई जगहों पर डीजल खत्म हो रहा है, जिससे किसानों को भारी परेशानी हो रही है, खासकर गेहूं की कटाई के समय।

कुमारी सैलजा ने सरकार से मांग की कि एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, पीएनजी कनेक्शन प्रक्रिया को तेज किया जाए और किसानों के लिए डीजल की आपूर्ति को प्राथमिकता दी जाए।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 7 3 4 8
Total Users : 417348
Total views : 668727

शहर चुनें