बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़, 17 जून। चंडीगढ़ प्रशासन के गृह विभाग ने 18 जून 2026 (गुरुवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह अवकाश श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर घोषित किया गया है।
गृह विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि पहले 18 जून को प्रतिबंधित अवकाश (Restricted Holiday) के रूप में घोषित किया गया था, लेकिन अब इसमें संशोधन करते हुए इसे सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) का दर्जा दिया गया है।

इस आदेश के तहत चंडीगढ़ प्रशासन के अधीन आने वाले सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, शैक्षणिक संस्थान तथा औद्योगिक प्रतिष्ठान 18 जून को बंद रहेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय श्रद्धा और सम्मान के प्रतीक के रूप में गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के मद्देनजर लिया गया है।
चंडीगढ़ प्रशासन के गृह सचिव दिप्रवा लाकड़ा, आईएएस द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और 30 दिसंबर 2025 को जारी अवकाश सूची में आंशिक संशोधन माना जाएगा।












Total Users : 345711
Total views : 571854