June 22, 2026 1:07 am

June 22, 2026 1:07 am

PANCHKULA NEWS: पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने छबील सेवा कर दिया मानवता का संदेश

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
पंचकूला, 18 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने आज श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित छबील सेवा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं और राहगीरों को मीठा शरबत वितरित कर सेवा भाव का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान मानवता, धर्म और सत्य की रक्षा के लिए दिया गया एक अद्वितीय उदाहरण है। उनका जीवन हमें सेवा, त्याग, भाईचारे और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रही हैं।
छबील सेवा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी को श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस की श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए आपसी प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और राहगीरों को ठंडा मीठा जल एवं शरबत वितरित कर गुरु साहिब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और सेवा का वातावरण देखने को मिला।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 4 9 2 3 4
Total Users : 349234
Total views : 576578

शहर चुनें