June 21, 2026 4:08 pm

June 21, 2026 4:08 pm

पंचकूला में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में CM नायब सिंह सैनी ने किया योग

कहा- योग स्वस्थ जीवन और राष्ट्र निर्माण का आधार
बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
पंचकूला, 21 जून 2026: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने योगाभ्यास किया और प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि योग दिवस भारत की उस सनातन चेतना का उत्सव है, जिसने हजारों वर्षों से मानव मात्र को शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि योग केवल स्वास्थ्य का माध्यम नहीं बल्कि जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाली परंपरा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता से वैश्विक योग अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक शक्ति को विश्व मंच पर नई पहचान मिली है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में 16 मित्र देशों के सैकड़ों युवाओं ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि विदेशी युवाओं की सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि योग सीमाओं, भाषा और संस्कृतियों से परे पूरी मानवता को एक सूत्र में जोड़ने की क्षमता रखता है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के हर जिले, हर ब्लॉक, हर गांव और हर शहर में लाखों लोग योग के माध्यम से स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध जीवन का संकल्प ले रहे हैं। उन्होंने सभी योग साधकों का अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” है। कोविड महामारी के दौरान योग और प्राणायाम ने लाखों लोगों को मानसिक शक्ति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान की।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश स्वस्थ जीवन शैली के क्षेत्र में भी अग्रणी बने।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि प्रतिदिन केवल 30 मिनट योग के लिए निकालें। उन्होंने कहा कि योग करने से शरीर भी स्वस्थ रहेगा और मन भी प्रसन्न रहेगा।
उन्होंने कहा कि योग केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य का विषय नहीं है, बल्कि स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और स्वस्थ समाज के निर्माण के साथ राष्ट्र निर्माण का भी आधार है।
मुख्यमंत्री ने अंत में लोगों से संकल्प लेने की अपील की कि “योग फॉर हेल्दी एजिंग” को जीवन का दर्शन बनाएं और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 4 9 1 2 5
Total Users : 349125
Total views : 576430

शहर चुनें