बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
रोहतक, 22 जून। चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा एवं उनके परिवार ने अपनी दिवंगत माता श्रीमती किताब कौर की स्मृति में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए सभी लोगों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। श्रीमती किताब कौर का निधन 17 जून को हुआ था, जिसके बाद 21 जून को उनकी स्मृति में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के राधाकृष्णन ऑडिटोरियम में प्रार्थना सभा आयोजित की गई।
डॉ. सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि इस भावुक अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की उपस्थिति ने परिवार को दुख की घड़ी में संबल और शक्ति प्रदान की। उन्होंने कहा कि सभी शुभचिंतकों, रिश्तेदारों, मित्रों और सहयोगियों ने जिस तरह अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं, वह परिवार के लिए बेहद भावुक और यादगार पल रहेगा।
उन्होंने कहा कि जो लोग प्रार्थना सभा में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सके, उनकी भावनाएं, प्रार्थनाएं और समर्थन भी परिवार के साथ रहे। सभी लोगों ने स्वर्गीय श्रीमती किताब कौर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी स्मृतियों को नमन किया।
डॉ. हुड्डा ने कहा कि मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होता है। उन्होंने सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में मिले प्रेम, सहयोग और संवेदना को परिवार हमेशा याद रखेगा।
गौरतलब है कि डॉ. सागर प्रीत हुड्डा आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी पद पर कार्यरत हैं।














Total Users : 350246
Total views : 577901