July 1, 2026 7:33 pm

July 1, 2026 7:33 pm

CBI ने रिश्वत मामले में हरियाणा कैडर के IPS अधिकारी को किया गिरफ्तार

दिल्ली में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर BCAS में तैनात अधिकारी पर अवैध लाभ मांगने का आरोप,

CBI ने पहले दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर समेत अन्य आरोपियों को किया था गिरफ्तार
बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
नई दिल्ली/चंडीगढ़,01 जुलाई। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में हरियाणा कैडर के 2012 बैच के IPS अधिकारी दीपक गहलावत को गिरफ्तार किया है। CBI की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, दीपक गहलावत वर्तमान में केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS), दिल्ली में तैनात हैं।
CBI ने बताया कि इस मामले में पहले दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह और दो अन्य निजी व्यक्तियों के खिलाफ 8 जून 2026 को केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सामने आया कि IPS अधिकारी दीपक गहलावत पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर अवैध आर्थिक लाभ (Illegal Gratification) की मांग की और यह दावा किया कि वह अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर CBI द्वारा जांच किए जा रहे मामलों में आरोपियों को राहत दिलवा सकते हैं।
यह मामला पुडुचेरी में नकली दवाइयों की बिक्री से जुड़े मामलों की जांच से संबंधित बताया गया है। CBI के अनुसार, पहले गिरफ्तार किए गए दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जांच आगे बढ़ी, जिसमें IPS अधिकारी की कथित भूमिका सामने आई।

25 लाख रुपये की ट्रैप राशि और 90 लाख रुपये बरामद
CBI ने कार्रवाई के दौरान पहले गिरफ्तार आरोपियों से करीब 25 लाख रुपये की ट्रैप राशि और लगभग 90 लाख रुपये नकद, इसके अलावा कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद करने का दावा किया है। जांच एजेंसी ने बताया कि मामले से जुड़े कई ठिकानों पर तलाशी भी ली गई, जहां से डिजिटल डिवाइस, हार्ड डिस्क और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
CBI अब गिरफ्तार IPS अधिकारी से पूछताछ कर मामले में कथित लेन-देन, संपर्कों और अन्य संबंधित तथ्यों की जांच कर रही है। एजेंसी ने कहा है कि मामले की जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:
दीपक गहलावत, IPS (2012 बैच), हरियाणा कैडर
वर्तमान तैनाती: BCAS, दिल्ली (केंद्रीय प्रतिनियुक्ति)
पहले गिरफ्तार आरोपी: प्रदीप सिंह, इंस्पेक्टर, दिल्ली पुलिस

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 5 7 9 6 3
Total Users : 357963
Total views : 588791

शहर चुनें