चंडीगढ़, 1 जुलाई 2026: चंडीगढ़ पुलिस विभाग ने विभागीय प्रक्रिया के तहत 17 सब इंस्पेक्टरों (Executive Cadre) को इंस्पेक्टर का लोकल रैंक प्रदान किया है। इनमें सब इंस्पेक्टर लख्खा सिंह (No. 1474/CHG) भी शामिल हैं, जिन्हें अब इंस्पेक्टर का लोकल रैंक दिया गया है।
पुलिस महानिदेशक, यूटी चंडीगढ़ कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह पदोन्नति कमेटी की सिफारिशों के आधार पर Standing Order No. 24/2019 के तहत तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।
आदेश में कहा गया है कि यह केवल लोकल रैंक पदोन्नति है, इसलिए इसके आधार पर किसी भी अधिकारी को वरिष्ठता या किसी प्रकार के वित्तीय लाभ का अधिकार नहीं मिलेगा।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य में लापरवाही, विभागीय जांच या किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्तता पाए जाने पर अधिकारियों को उनके मूल पद पर वापस भेजा जा सकता है।
लख्खा सिंह को इंस्पेक्टर रैंक मिलने पर पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी।














Total Users : 400086
Total views : 645616