July 13, 2026 2:31 am

July 13, 2026 2:31 am

पंचकूला: जेजेपी नेता दिलबाग नैन की माता का निधन, 13 जुलाई को होगी तेहरवीं एवं श्रद्धांजलि सभा

रमेश गोयत
पंचकूला, 12 जुलाई। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के वरिष्ठ नेता दिलबाग नैन की माता श्रीमती पतासो देवी का 5 जुलाई 2026 (रविवार) को निधन हो गया। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है।
परिवार द्वारा जारी शोक संदेश के अनुसार, स्वर्गीय श्रीमती पतासो देवी, स्वर्गीय श्री सूबे सिंह नैन की धर्मपत्नी थीं। उनके निधन को परिवार ने अपूरणीय क्षति बताते हुए सभी परिचितों एवं शुभचिंतकों से उनकी पावन स्मृति में आयोजित तेहरवीं एवं श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने का आग्रह किया है।
परिवार के अनुसार 13 जुलाई 2026 (सोमवार) को प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर-9, पंचकूला में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक ब्रह्मभोज तथा दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक प्रार्थना सभा होगी।


शोक संतप्त परिवार में उनके पुत्र समशेर नैन, सुरेश नैन, दिलबाग नैन और सुरेंद्र नैन सहित समस्त परिजन शामिल हैं। परिवार ने सभी शुभचिंतकों से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने तथा श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होने की अपील की है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 6 6 6 1 4
Total Users : 366614
Total views : 600273

शहर चुनें