October 13, 2026 4:10 pm

October 13, 2026 4:10 pm

CHANDIGARH: 13 जुलाई को चंडीगढ़ के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक रहेगा प्रभावित, सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा डायवर्जन

हिमालयन मार्ग, दक्षिण मार्ग और सरोवर पथ के कई हिस्सों पर आंशिक प्रतिबंध, वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह

रमेश गोयत
चंडीगढ़, 12 जुलाई। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने 13 जुलाई (सोमवार) को शहर में विशेष व्यवस्थाओं के मद्देनज़र ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के अनुसार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात आंशिक रूप से डायवर्ट और प्रतिबंधित रहेगा।

इन मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार निम्नलिखित सड़क मार्ग प्रभावित रहेंगे—
सेक्टर 51/52 लाइट प्वाइंट से आईएसबीटी सेक्टर-43 चौक, सेक्टर 34-35/43-44 चौक (साउथ एंड चौक) होते हुए सेक्टर 21-22/34-35 चौक (पिकाडिली चौक) तथा अरोमा लाइट प्वाइंट (हिमालयन मार्ग) तक।
पिकाडिली चौक से सेक्टर 20/21-33/34 चौक तक दक्षिण मार्ग पर, जिसमें किसान भवन चौक और सेक्टर 20/30-32/33 गुरुद्वारा चौक शामिल हैं।
सेक्टर 20/21-33/34 चौक, सेक्टर 33/34-44/45 चौक, सेक्टर 44/45-50/51 चौक (गौशाला चौक) से मोहाली बैरियर तक सरोवर पथ पर, साथ ही सेक्टर 20/21 लाइट प्वाइंट और सेक्टर 45-46/49/50 चौक भी प्रभावित रहेंगे।

नागरिकों से सहयोग की अपील
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्गों का चयन करें तथा ट्रैफिक की ताज़ा जानकारी के लिए पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी अपडेट देखते रहें। पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि असुविधा के लिए खेद है।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

Our Visitor

4 2 9 5 8 6
Total Users : 429586
Total views : 684976

शहर चुनें