July 14, 2026 2:31 am

July 14, 2026 2:31 am

चंडीगढ़ से कैथल के लिए शाम की CTU बस सेवा 14 जुलाई से शुरू, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

रोजाना शाम 4:46 बजे चंडीगढ़ से रवाना होगी बस, कई अन्य इंटरस्टेट रूट भी किए गए बहाल
रमेश गोयत
चंडीगढ़, 13 जुलाई। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (CTU) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़ से कैथल के लिए शाम की बस सेवा दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह सेवा 14 जुलाई 2026 से नियमित रूप से संचालित होगी।
सीटीयू द्वारा जारी आदेश के अनुसार रूट नंबर 73 की बस प्रतिदिन शाम 4:46 बजे चंडीगढ़ से कैथल के लिए रवाना होगी। इस सेवा के शुरू होने से कैथल जाने वाले यात्रियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और अन्य दैनिक यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

सीटीयू ने कैथल रूट के अलावा कई अन्य इंटरस्टेट बस सेवाएं भी 14 जुलाई से बहाल करने का फैसला किया है। इनमें चंडीगढ़–पठानकोट (होशियारपुर मार्ग), चंडीगढ़–ज्वालाजी (देहरा मार्ग), चंडीगढ़–शिमला (सोलन मार्ग) की दो सेवाएं, चंडीगढ़–सोनीपत और चंडीगढ़–बटाला (जालंधर मार्ग) शामिल हैं।
सीटीयू अधिकारियों के अनुसार संबंधित डिपो, आईएसबीटी-17 और आईएसबीटी-43, कंप्यूटर सेल तथा अन्य शाखाओं को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि 14 जुलाई से सभी निर्धारित सेवाएं समय पर संचालित की जा सकें।
नई सेवाओं के शुरू होने से हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के विभिन्न शहरों के लिए सार्वजनिक परिवहन का नेटवर्क और अधिक मजबूत होगा तथा यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 6 8 3 4 6
Total Users : 368346
Total views : 602533

शहर चुनें