August 27, 2026 10:31 pm

August 27, 2026 10:31 pm

हरियाणा विधानसभा में दिवंगत पूर्व विधायकों, शहीद जवानों और हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

बाबूगिरी हिंदी न्यूज़
चंडीगढ़, 27 अगस्त- हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा विधायक आदित्य देवीलाल सहित सदन ने पिछले विधानसभा सत्र के बाद दिवंगत हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों, पूर्व विधायकों, शहीद सैनिकों तथा विभिन्न हादसों में जान गंवाने वाले नागरिकों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने शोक प्रस्ताव पढ़ते हुए दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बुधवार को नेपाल में आई बाढ़ के कारण मारे गए व्यक्तियों के निधन पर भी शोक व्यक्त किया।

विधानसभा की ओर से सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वह शोकाकुल परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

संयुक्त पंजाब विधानसभा के पूर्व सदस्य चौधरी सही राम बिश्नोई को श्रद्धांजलि दी
 
सदन ने संयुक्त पंजाब विधानसभा के पूर्व सदस्य चौधरी सही राम बिश्नोई के 22 मई को हुए निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उनका जन्म 12 जनवरी, 1922 को हुआ था और वे वर्ष 1960 में संयुक्त पंजाब विधानसभा के सदस्य चुने गए थे। वे एक निष्ठावान सामाजिक कार्यकर्ता थे। उनके निधन से प्रदेश ने एक योग्य जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता खो दिया।

हरियाणा विधानसभा के पूर्व सदस्य राजपाल भूखड़ी के निधन पर शोक

सदन ने हरियाणा विधानसभा के पूर्व सदस्य श्री राजपाल भूखड़ी के 20 जुलाई, 2026 को हुए निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया। उनका जन्म 19 मई, 1971 को हुआ था और वे वर्ष 2009 में हरियाणा विधानसभा के सदस्य चुने गए थे। वे समाज के गरीब एवं कमजोर वर्गों के कल्याण और उत्थान के लिए सदैव समर्पित रहे। उनके निधन को विधानसभा ने प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

हरियाणा के शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि

सदन ने मातृभूमि की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले हरियाणा के वीर सैनिकों को शत-शत नमन किया।
शहीद जवानों में डिप्टी कमांडेंट मनोहर सिंह फौगाट, गांव मकड़ाना, जिला चरखी दादरी; लेफ्टिनेंट निशांत, गांव कासनी, जिला झज्जर; नायब सूबेदार वीरेन्द्र सिंह, गांव कनीना खास, जिला महेंद्रगढ़; उप निरीक्षक कृष्ण कुमार बुम्बक, गांव जुंडला, जिला करनाल; सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार, गांव बहु, जिला झज्जर; सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार, गांव नन्दगांव, जिला भिवानी; सहायक उप निरीक्षक जयप्रकाश, गांव खुशपुरा, जिला रेवाड़ी; सहायक उप निरीक्षक दयाकिशन, गांव भाकली, जिला रेवाड़ी; हवलदार रामबीर, गांव बास अकबरपुर, जिला हांसी; हवलदार कृष्ण कुमार, गांव कोरियावास, जिला महेंद्रगढ़; हवलदार सोनू, गांव छप्पार, जिला चरखी दादरी; हवलदार रामनारायण, गांव खरक कलां, जिला भिवानी; सार्जेंट सुरेन्द्र कादियान, गांव बाघपुर, जिला झज्जर; प्रधान नाविक राजेश कुमार, गांव भोजावास, जिला महेंद्रगढ़; नायक रवि प्रकाश, गांव कासनी, जिला चरखी दादरी; नायक आनंद कुमार, गांव झोझू खुर्द, जिला चरखी दादरी; नायक मनोज कुमार, गांव चंदपुरा, जिला महेंद्रगढ़; कॉरपोरल भरतराज भारद्वाज, गांव बामनवास, जिला महेंद्रगढ़; सिपाही संदीप कुमार, गांव सरूपगढ़ सातौर, जिला चरखी दादरी; सिपाही संदीप कुमार, गांव बवानियां, जिला महेंद्रगढ़; सिपाही सतीश, गांव मामड़िया असामपुर, जिला रेवाड़ी; सिपाही राजकुमार, गांव गुधराना, जिला पलवल; सिपाही सोनू कुमार, गांव अटेली, जिला महेंद्रगढ़; सिपाही शमशेर सिंह, गांव छिछड़ाना, जिला पानीपत; सिपाही कुलवंत सिंह, गांव पहाड़ी, जिला भिवानी; अग्निवीर ध्रुव, गांव जड़थल, जिला रेवाड़ी तथा अग्निवीर शंकर, गांव सोहड़ी, जिला महेंद्रगढ़ शामिल हैं।

सदन ने इन सभी वीर जवानों की शहादत को नमन करते हुए शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

रोहतक की डी पार्क मार्केट अग्निकांड के मृतकों को श्रद्धांजलि

सदन ने 9 जून, 2026 को रोहतक की डी पार्क मार्केट में जूतों की दुकानों में आग लगने की दुखद घटना में तीन लोगों की हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। विधानसभा ने शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट की।

झज्जर के मुनिमपुर में कुएं में जहरीली गैस से चार लोगों की मृत्यु पर शोक

सदन ने 19 जुलाई, 2026 को झज्जर जिले के मुनिमपुर गांव में कुएं में गिरे बछड़े को बचाने के प्रयास में कुएं में उतरे चार लोगों की जहरीली गैस के कारण दम घुटने से हुई दुखद मृत्यु पर भी गहरा शोक व्यक्त किया। सदन ने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया के भाई रामशरण तेवतिया के निधन पर शोक

सदन ने विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया के भाई रामशरण तेवतिया के 22 जून, 2026 को हुए निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया। सदन ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक-संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट की।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 9 9 2 2 3
Total Users : 399223
Total views : 644453

शहर चुनें