July 14, 2026 10:01 am

July 14, 2026 10:01 am

DELHI-NCR में 23 जनवरी को बदलेगा मौसम, हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं का अनुमान

नई दिल्ली:दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 23 जनवरी को मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार इस दिन हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय कोहरा और दिन में सामान्य से अधिक तापमान बना रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहते हुए 22.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 61 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। अलग-अलग इलाकों में न्यूनतम तापमान में भी अंतर देखने को मिला—रिज में 8.8 डिग्री, लोधी रोड में 7 डिग्री, आया नगर में 8.6 डिग्री और पालम में 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज 20 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 20 जनवरी को दिल्ली में सुबह का तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिन के समय धूप खिली रहेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि अगले तीन दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

23 जनवरी से बढ़ेगी ठंड
IMD के मुताबिक 23 जनवरी को हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। इस दिन न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं 24 और 25 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इन दोनों दिनों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।

हवा की गुणवत्ता बेहद खराब
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार मंगलवार सुबह 7:30 बजे तक दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 397 दर्ज किया गया। एनसीआर के अन्य शहरों में भी हालात गंभीर हैं—फरीदाबाद में 378, गुरुग्राम में 392, गाजियाबाद में 377, ग्रेटर नोएडा में 366 और नोएडा में 369 AQI दर्ज किया गया। राजधानी के अधिकांश इलाकों में AQI 300 से ऊपर और कई स्थानों पर 400 के करीब बना हुआ है। कुछ क्षेत्रों में AQI 606 तक पहुंचने से हवा बेहद खतरनाक श्रेणी में बनी हुई है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 6 8 6 7 2
Total Users : 368672
Total views : 602964

शहर चुनें