May 23, 2026 8:58 pm

May 23, 2026 8:58 pm

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने ऑस्ट्रेलिया में न्यू साउथ वेल्स विधान सभा अध्यक्ष से की चर्चा

चंडीगढ़/सिडनी, 30 जनवरी: हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण अपने सात दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। इस दौरे के दौरान शुक्रवार को उन्होंने न्यू साउथ वेल्स (NSW) विधान सभा के अध्यक्ष ग्रेग पाइपर से शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान दोनों नेताओं ने विधायी संस्थाओं की परंपराओं, संसदीय कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूत बनाने से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में विधानसभा संचालन, विधायी प्रक्रियाओं में तकनीक का इस्तेमाल, सदन की कार्यवाही को पारदर्शी और प्रभावी बनाने, विधायकों के प्रशिक्षण, समितियों की भूमिका और संसदीय मर्यादाओं के पालन जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
हरविंद्र कल्याण ने कहा कि मजबूत विधान सभाएं लोकतंत्र की रीढ़ होती हैं और इनसे जनता की आकांक्षाओं को प्रभावी रूप से अभिव्यक्त किया जा सकता है। उन्होंने हरियाणा विधानसभा में अपनाए जा रहे नवाचारों और सुधारात्मक प्रयासों के बारे में भी जानकारी साझा की।


ग्रेग पाइपर ने स्वागत करते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और उसकी संसदीय परंपराएं अत्यंत समृद्ध हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधान सभा की भूमिका भी भारत में विशिष्ट है। दोनों नेताओं ने संवाद और सहयोग से लोकतांत्रिक संस्थाओं को और सशक्त बनाने पर सहमति जताई।
इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा और असंध से विधायक योगेन्द्र राणा भी मौजूद रहे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 2 3 5 6 6
Total Users : 323566
Total views : 540286

शहर चुनें