August 29, 2026 3:22 am

August 29, 2026 3:22 am

पंचकूला पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, समर्पण दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल

पंचकूला: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को पंचकूला पहुंचे, जहां उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित समर्पण दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। यह आयोजन पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि “पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और समर्पण का जीवंत उदाहरण रहा है। उनके एकात्म मानववाद के विचार आज भी समाज और राजनीति को सही दिशा दिखाते हैं।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों को आत्मसात कर जनसेवा में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 0 7 8
Total Users : 400078
Total views : 645608

शहर चुनें