August 30, 2026 8:11 am

August 30, 2026 8:11 am

राष्ट्रपति भवन में ब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के सम्मान में राजकीय भोज, भारत-ब्राज़ील संबंधों पर जोर

नई दिल्ली। द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर शाम राष्ट्रपति भवन में ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा के सम्मान में राजकीय भोज (स्टेट बैंक्वेट) का आयोजन किया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित रहे।
राजकीय भोज के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि इस स्टेट विज़िट के दौरान भारत में ब्राज़ील के राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि “नई दिल्ली में एक सच्चे मित्र का पुनः स्वागत करना हमारे लिए विशेष खुशी का अवसर है। यह आपकी भारत की छठी यात्रा है और आपकी हर यात्रा के साथ हमारे मित्रतापूर्ण संबंध और भी मजबूत हुए हैं।”
राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत और ब्राज़ील के बीच गहरे होते द्विपक्षीय संबंधों, रणनीतिक साझेदारी और विभिन्न वैश्विक मंचों पर सहयोग की सराहना की।
वहीं, ब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने अपने संबोधन में राष्ट्रपति मुर्मू की उपलब्धियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “मैडम, आप दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के राष्ट्रपति पद पर आसीन होने वाली दूसरी महिला हैं और भारतीय मूल के समुदाय से आने वाली पहली महिला हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि शिक्षा में निवेश करना किसी भी देश की तकदीर बदलने का सबसे प्रभावी माध्यम है।”
राजकीय भोज के दौरान दोनों देशों के शीर्ष नेताओं ने आपसी सहयोग, वैश्विक दक्षिण की आवाज को मजबूत करने और व्यापार, ऊर्जा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया। यह यात्रा भारत और ब्राज़ील के बीच मजबूत होते संबंधों की एक और महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 8 6 0
Total Users : 400860
Total views : 646686

शहर चुनें