July 13, 2026 6:50 am

July 13, 2026 6:50 am

गुजरात के मीडिया जगत की पहचान: जलपा व्यास, एकमात्र महिला फोटो पत्रकार

अहमदाबाद: गुजरात के मीडिया जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाली जलपा व्यास आज राज्य की एकमात्र सक्रिय महिला फोटो पत्रकार के रूप में जानी जाती हैं। पिछले करीब 20 वर्षों से वह अहमदाबाद में फोटो ग्राफिक्स और फोटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं।
जलपा व्यास वर्तमान में पीआईबी (प्रेस सूचना ब्यूरो) के साथ भी फोटो ग्राफिक्स का कार्य कर रही हैं। उनके कैमरे ने शहर की अनेक महत्वपूर्ण घटनाओं, सरकारी कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों को सहेजा है।
शौक से शुरू हुआ सफर
जलपा व्यास बताती हैं कि उन्हें शुरू से ही फोटो ग्राफिक्स का शौक था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक साधारण लेकिन खास तस्वीर से की थी—एक गिलहरी की फोटो से। यही वह क्षण था जब उन्हें एहसास हुआ कि फोटोग्राफी सिर्फ शौक नहीं, बल्कि उनका जुनून है।
धीरे-धीरे यह शौक पेशे में बदल गया और आज वह मीडिया जगत में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी हैं।
चुनौतियों के बीच बनाई अलग पहचान
फोटो जर्नलिज्म का क्षेत्र पारंपरिक रूप से पुरुष प्रधान माना जाता है, लेकिन जलपा व्यास ने अपने समर्पण और मेहनत के दम पर इस क्षेत्र में न केवल जगह बनाई, बल्कि नई पीढ़ी की महिलाओं के लिए प्रेरणा भी बनीं।
उनका कहना है कि अगर किसी भी काम के प्रति लगन और निरंतर अभ्यास हो, तो सफलता जरूर मिलती है।
जलपा व्यास आज उन युवतियों के लिए मिसाल हैं, जो मीडिया और फोटोग्राफी के क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं।

 

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 6 6 7 7 2
Total Users : 366772
Total views : 600459

शहर चुनें