August 30, 2026 6:52 am

August 30, 2026 6:52 am

PANCHKULA: आपदा प्रबंधन में दक्षता की ओर बढ़ते युवा: ‘युवा आपदा मित्र’ प्रशिक्षण का सफल समापन

प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को समुदाय स्तर पर सक्षम प्रथम प्रत्युत्तरकर्ता के रूप में तैयार करना रहा

लगभग 100 एनएसएस स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षण में लिया भाग

पंचकूला, 23 फरवरी : संयुक्त प्रशिक्षण संस्थान, गृह रक्षी एवं नागरिक सुरक्षा, पंचकूला में 16 से 22 फरवरी तक आयोजित केंद्र प्रायोजित ‘युवा आपदा मित्र’ योजना के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों का सात दिवसीय गहन आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को समुदाय स्तर पर सक्षम प्रथम प्रत्युत्तरकर्ता के रूप में तैयार करना था, ताकि वे बाढ़, आग, भूकंप जैसी प्राकृतिक अथवा मानवजनित आपदाओं में त्वरित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य कर सकें।
प्रशिक्षण का आयोजन जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पंचकूला द्वारा हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से किया गया। मुख्य प्रशिक्षक श्री रविंद्र कुमार (एचपीएस) के मार्गदर्शन में कंपनी कमांडर सुनील कुमार एवं प्रशिक्षक दल ने स्वयंसेवकों को प्राथमिक उपचार, घायलों की सुरक्षित निकासी, अस्थायी स्ट्रेचर निर्माण, रस्सी के माध्यम से बचाव तकनीक, सीमित संसाधनों से नाव निर्माण, अग्निशमन, खोज एवं बचाव अभियान तथा राहत एवं पुनर्वास संबंधी व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) द्वारा विशेष सत्र भी आयोजित किया गया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्री चंद्रकांत कटारिया, एसडीएम, पंचकूला उपस्थित रहे। इस अवसर पर अंजु राणा, परियोजना अधिकारी (आपदा प्रबंधन), उपायुक्त कार्यालय, पंचकूला तथा डॉ. शैलजा छाबड़ा, प्राचार्या, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-1 पंचकूला विशिष्ट रूप से उपस्थित रहीं।एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल कुमार पांडे सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
लगभग 100 एनएसएस स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रशिक्षण पूर्ण करने पर स्वयंसेवकों को राज्य स्तरीय प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा उन्हें इमरजेंसी रिस्पॉन्डर किट (ERK) दी जाएगी, जिसमें राहत एवं बचाव कार्य हेतु आवश्यक सुरक्षा उपकरण एवं सामग्री शामिल है।
यह प्रशिक्षण युवाओं को तकनीकी दक्षता, त्वरित निर्णय क्षमता और मानवीय सेवा-भाव से परिपूर्ण करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 8 2 6
Total Users : 400826
Total views : 646644

शहर चुनें