October 11, 2026 7:59 am

October 11, 2026 7:59 am

हरियाणा में एलपीजी गैस किल्लत पर आम आदमी पार्टी का जोरदार विरोध प्रदर्शन

चंडीगढ़: हरियाणा में एलपीजी गैस की बढ़ती किल्लत को लेकर आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। होटल-ढाबों का कामकाज बाधित हो गया है, छोटे व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है और हजारों लोगों की रोज़मर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। स्कूल, अस्पताल और अन्य संस्थानों में भी गैस की कमी के कारण संचालन मुश्किल हो गया है।
इस गंभीर समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. सुशील गुप्ता के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में आज जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एलपीजी गैस की आपूर्ति को तुरंत सुचारू करने की मांग की।
सोनीपत में डॉ. सुशील गुप्ता के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा, “एलपीजी गैस की किल्लत के कारण आम जनता, छोटे व्यापारी, होटल-ढाबा संचालक और कई संस्थान बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन सरकार इस गंभीर समस्या पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। जनता को राहत देने के बजाय सरकार केवल दिखावे की राजनीति कर रही है। अगर सरकार ने जल्द ही गैस की आपूर्ति को सुचारु नहीं किया तो आम आदमी पार्टी प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन करेगी और मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी।”
डॉ. सुशील गुप्ता ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण जनता को प्रताड़ित होना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश और प्रदेश में केरोसिन आयल का स्टॉक जारी किया जा रहा है और गैस की जगह केरोसिन तेल के प्रयोग को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि सरकार दावा कर रही है कि एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
आज हरियाणा के सभी जिलों में हुए विरोध-प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने नेतृत्व किया। सोनीपत में प्रदर्शन में डॉ. सुशील गुप्ता के साथ वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र अहलावत, जिला अध्यक्ष रणबीर छिक्कारा, अजय सिंगला और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने सरकार से तुरंत एलपीजी गैस की आपूर्ति सुचारू करने की मांग की ताकि जनता को राहत मिल सके।
आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो पार्टी प्रदेशभर में आंदोलन तेज करेगी और जनता के साथ मिलकर सरकार पर दबाव बनाएगी।

Abhishek Goyat
Author: Abhishek Goyat

Our Visitor

4 2 8 2 3 0
Total Users : 428230
Total views : 683155

शहर चुनें