October 11, 2026 7:57 am

October 11, 2026 7:57 am

पंचकूला पुलिस ने दरवाजा तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

पंचकूला: पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई संपत्ति से संबंधित नकदी बरामद की और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।
पुलिस के अनुसार, पंचकूला निवासी एक व्यक्ति ने 7 मार्च को सेक्टर-21 पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर का दरवाजा तोड़कर घर में लगे पानी के नल चोरी कर लिए। शिकायत के आधार पर सैक्टर-20 थाना में चोरी का मामला दर्ज किया गया।
क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 के इंचार्ज मुकेश सैनी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 13 मार्च को आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोटेलाल (19) पुत्र निवासी जिला हरदोई, उत्तर प्रदेश, जो वर्तमान में मोहाली में किराए पर रह रहा था, के रूप में हुई।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार की और बताया कि उसने चोरी किए गए पानी के नल बाजार में बेच दिए थे। पुलिस ने आरोपी से नलों को बेचकर प्राप्त नकदी भी बरामद कर ली।
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि ऐसे मामलों में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Abhishek Goyat
Author: Abhishek Goyat

Our Visitor

4 2 8 2 2 8
Total Users : 428228
Total views : 683152

शहर चुनें