August 29, 2026 5:15 am

August 29, 2026 5:15 am

हरियाणा में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 HPS अधिकारियों के तबादले, पूरी लिस्ट पढ़ें

बाबूगिरी ब्यूरो
चंडीगढ़, 19 मार्च। हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में अहम बदलाव करते हुए 12 एचपीएस (HPS) अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार:
हितेश यादव को डीसीपी/क्राइम, गुरुग्राम की जिम्मेदारी दी गई है, साथ ही वे डीसीपी/साउथ गुरुग्राम का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।
रत्नदीप को डीएसपी/हथीन, पलवल लगाया गया है, जबकि
मोहिंदर सिंह को डीएसपी, द्वितीय आईआरबी भोंडसी में तैनात किया गया है।
इसके अलावा, वेटिंग पोस्टिंग पर चल रहे कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं:
ऋषभ सोढ़ी को डीएसपी, जींद
तनु शर्मा को डीएसपी, रोहतक
प्रणय कुमार को डीएसपी, फतेहाबाद
निधि नैन को डीएसपी, चरखी दादरी
ज्योति को प्रमोशन पर डीएसपी, नारनौल
सिद्धार्थ को डीएसपी, सिरसा
योगेश कटारिया को डीएसपी, डबवाली
परदीप सिंह को डीएसपी, एचएचआरसी, चंडीगढ़
तान्या सिंह को डीएसपी, एससीआरबी, पंचकूला लगाया गया है।
अधिकांश अधिकारियों की तैनाती खाली पदों के खिलाफ की गई है, जिससे विभिन्न जिलों में प्रशासनिक कामकाज को गति मिलेगी।
गृह विभाग की ओर से जारी इस आदेश पर अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल (IAS) ने जारी की हैं।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 0 8 6
Total Users : 400086
Total views : 645616

शहर चुनें