August 29, 2026 3:56 am

August 29, 2026 3:56 am

PUNJAB: 14 हजार की रिश्वत लेते जेई रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई

बाबूगिरी ब्यूरो

चंडीगढ़, 20 मार्च 2026। पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीएसपीसीएल दफ्तर तलवंडी साबो (जिला बठिंडा) में तैनात जूनियर इंजीनियर लखवीर सिंह को 14,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता के अनुसार यह कार्रवाई तलवंडी साबो निवासी एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर की गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके बेटे की गाड़ी गली में खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई थी, जिससे खंभा टूट गया और गाड़ी को नुकसान पहुंचा। इस दौरान मौके पर पहुंचे आरोपी जेई लखवीर सिंह और ए.एल.एम. रेशम सिंह ने कार्रवाई का डर दिखाकर गाड़ी जब्त करने की बात कही।

आरोप है कि दोनों ने मामले को रफा-दफा करने के लिए 25,000 रुपये रिश्वत की मांग की, जो बाद में 15,000 रुपये में तय हो गई। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली और विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया।

प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी जेई को शिकायतकर्ता से 14,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस थाना बठिंडा में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं सह-आरोपी रेशम सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मामले की आगे की जांच जारी है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 0 8 0
Total Users : 400080
Total views : 645610

शहर चुनें