August 30, 2026 4:28 am

August 30, 2026 4:28 am

CHANDIGARH: AAP पार्षद दमनप्रीत सिंह बादल कांग्रेस में शामिल, चंडीगढ़ कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती

बाबूगिरी ब्यूरो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ की राजनीति में रविवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब आम आदमी पार्टी (AAP) के वार्ड नंबर-17 (सेक्टर 22 व 23) के पार्षद दमनप्रीत सिंह बादल ने अपने सैकड़ों समर्थकों सहित Indian National Congress का दामन थाम लिया। सेक्टर-35 स्थित राजीव गांधी कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने हरमोहिंदर सिंह लक्की के नेतृत्व में विधिवत रूप से कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सेक्टर-43 के कोषाध्यक्ष उज्जवल भसीन, अधिवक्ता विशाल शर्मा और युवराज अष्ट ने भी कांग्रेस में शामिल होकर पार्टी को और मजबूती दी।
नए साथियों का स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने कहा कि दमनप्रीत सिंह बादल और उज्जवल भसीन जैसे जमीनी और प्रभावशाली नेताओं के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में अन्य दलों के नेता भी कांग्रेस की नीतियों और राहुल गांधी के नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होंगे।
लक्की ने कहा कि चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी द्वारा शहर के ज्वलंत मुद्दों को संसद में प्रभावी ढंग से उठाने और पार्टी द्वारा जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों के चलते लोगों का विश्वास फिर से कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है।
मीडिया से बातचीत में दमनप्रीत सिंह बादल ने इसे “घर वापसी” बताया। उन्होंने कहा कि वे पहले चंडीगढ़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व आम आदमी पार्टी के संस्थापक रहे स्वर्गीय प्रदीप छाबड़ा के साथ कांग्रेस छोड़कर गए थे, लेकिन अब उन्हें महसूस हुआ कि कांग्रेस ही ऐसा मंच है, जहां से वे अपने वार्ड और शहर की बेहतर सेवा कर सकते हैं।
वहीं उज्जवल भसीन ने कहा कि वे लंबे समय से अधिवक्ताओं के बीच सक्रिय हैं और कांग्रेस की मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्होंने पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया।
कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस नेताओं और पार्षदों ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से पार्टी और अधिक सशक्त होगी तथा आने वाले समय में अन्य नेता भी कांग्रेस की विचारधारा से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल होंगे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 7 9 2
Total Users : 400792
Total views : 646592

शहर चुनें