August 28, 2026 1:10 am

August 28, 2026 1:10 am

MOHALI: 48 घंटे में हत्या के प्रयास का केस सुलझा, आरोपी गिरफ्तार

डेराबस्सी/मोहाली, 26 मार्च 2026: राज्य को अपराध मुक्त बनाने के तहत चलाए जा रहे “वार अगेंस्ट क्रिमिनल्स” अभियान के बीच एसएएस नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सब-डिवीजन डेराबस्सी पुलिस ने घर में घुसकर हत्या के प्रयास के मामले को महज 48 घंटे में सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 मार्च 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति हेलमेट पहनकर डेराबस्सी के किंग्स वैली सोसाइटी, गुलाबगढ़ रोड स्थित एक महिला के घर में घुस गया। आरोपी ने तेजधार हथियार से महिला की हत्या करने की कोशिश की, जिससे उसे गंभीर कट लगे।
इस संबंध में पुलिस थाना डेराबस्सी में एफआईआर नंबर 126 दिनांक 24.03.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी डेराबस्सी बिक्रमजीत सिंह बराड़ की निगरानी में विशेष टीम गठित की गई। इंस्पेक्टर सुमित मोर के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया जानकारी के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया।
जांच के दौरान आरोपी की पहचान रमेश कुमार निवासी बुद्धनपुर, सेक्टर-16, पंचकूला के रूप में हुई, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया तेजधार हथियार और एक्टिवा स्कूटर भी बरामद किया गया है।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में कमरे से छलांग लगा दी, जिससे उसके दाहिने हाथ और पैरों में चोटें आईं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात के पीछे पैसों का विवाद मुख्य कारण था। पुलिस मामले की आगे जांच में जुटी हुई है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 9 9 2 4 8
Total Users : 399248
Total views : 644482

शहर चुनें