April 5, 2026 6:45 pm

April 5, 2026 6:45 pm

PUNJAB: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 बनी कारगर हथियार, 590 सूचनाओं से 63 FIR दर्ज

DIG गुरमीत सिंह चौहान बोले— 643 सोशल मीडिया पेज ब्लॉक, 2868 गैंगस्टर गिरफ्तार; लोगों से सहयोग की अपील

बाबूगिरी ब्यूरो

चंडीगढ़, 27 मार्च: पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पहल “गैंगस्टरों ते वार” अभियान के तहत शुरू की गई एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 ने कम समय में ही बड़ी सफलता हासिल की है। 21 जनवरी 2026 से शुरू इस हेल्पलाइन पर अब तक 590 अहम सूचनाएं प्राप्त हुई हैं, जिनके आधार पर 63 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है।
यह जानकारी डीआईजी एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) गुरमीत सिंह चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि प्राप्त सूचनाओं में 83 नशे से जुड़े, 35 जबरन वसूली, 43 गैंगस्टर गतिविधियों, 86 अवैध हथियार, 74 व्यक्तिगत दुश्मनी, 13 चोरी/डकैती, 11 भगोड़े अपराधी और 2 इमिग्रेशन धोखाधड़ी से संबंधित मामले शामिल हैं।
डीआईजी चौहान के अनुसार, इन सूचनाओं के आधार पर अब तक 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 21 प्रिवेंटिव डिटेंशन के मामले भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता में आम जनता की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण रही है।

सोशल मीडिया पर सख्ती, 643 पेज ब्लॉक
एजीटीएफ ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपराध को बढ़ावा देने वालों पर भी शिकंजा कसा है। अब तक 643 ऐसे सोशल मीडिया पेज ब्लॉक किए जा चुके हैं, जो हथियारों और आपराधिक गतिविधियों का प्रचार कर रहे थे।
डीआईजी ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखें, ताकि वे किसी भी तरह के आपराधिक नेटवर्क के प्रभाव में न आएं।

लोगों को दी चेतावनी— UPI ट्रांजैक्शन से बचें
पुलिस ने आम नागरिकों को आगाह किया है कि वे अज्ञात व्यक्तियों के कहने पर यूपीआई या अन्य डिजिटल माध्यमों से पैसे ट्रांसफर न करें। इसके अलावा किसी अनजान स्थान से पैकेज उठाने या छोड़ने से भी बचने की सलाह दी गई है।
डीआईजी ने बताया कि विदेशों में बैठे अपराधी “डेड लेटर बॉक्स” तकनीक का इस्तेमाल कर हथियारों की सप्लाई कर रहे हैं।

विदेशी गैंगस्टरों पर भी शिकंजा
पंजाब पुलिस ने अब तक 61 विदेशी गैंगस्टरों की पहचान कर ली है। इनके प्रत्यर्पण के लिए विशेष “ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्राडिशन सेल” (OFTEC) का गठन किया गया है।
एजीटीएफ की बड़ी उपलब्धियां (अप्रैल 2022 से अब तक):
1111 गैंगस्टर मॉड्यूल का भंडाफोड़
2868 गैंगस्टर/अपराधी गिरफ्तार
2273 हथियार बरामद
656 वाहन जब्त
डीआईजी गुरमीत सिंह चौहान ने लोगों से अपील की कि वे एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 का अधिक से अधिक उपयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी गुप्त रूप से साझा करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 2 5 0
Total Users : 291250
Total views : 493505

शहर चुनें