July 14, 2026 10:04 am

July 14, 2026 10:04 am

HARYANA: 28 वर्ष 4 माह की सेवाओं के बाद रणबीर सिंह सांगवान सेवानिवृत्त, विभाग ने दी भावभीनी विदाई

बाबूगिरी ब्यूरो
चंडीगढ़, 30 मार्च: हरियाणा सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के मुख्यालय में अतिरिक्त निदेशक (फील्ड) रणबीर सिंह सांगवान 28 वर्ष 4 माह की उत्कृष्ट और समर्पित सेवाएं देने के बाद सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर विभाग की ओर से उनके सम्मान में एक गरिमामयी विदाई समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में विभाग के महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग, अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) वर्षा खांगवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद और समृद्ध सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हुए उनकी अनुशासित कार्यशैली, समर्पण और सौम्य व्यवहार की सराहना की।
चरखी दादरी जिले के झोझू खुर्द गांव के निवासी सांगवान ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से प्राप्त की और इसके बाद मास कम्युनिकेशन में डिग्री हासिल की। उन्होंने 21 नवंबर 1997 को जनसम्पर्क अधिकारी के रूप में अपने करियर की शुरुआत की।
अपने लंबे कार्यकाल में उन्होंने प्रेस शाखा से लेकर सिरसा, जींद, हिसार, रोहतक, गुरुग्राम और फतेहाबाद जैसे जिलों में जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी के रूप में सेवाएं दीं। वर्ष 2012 में उन्हें उपनिदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया और उन्होंने हरियाणा भवन, नई दिल्ली तथा एनसीआर में भी अपनी सेवाएं दीं।
अतिरिक्त निदेशक (फील्ड) के रूप में उन्होंने विभिन्न अतिविशिष्ट राजनेताओं और प्रमुख हस्तियों के कार्यक्रमों के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाई, जिससे विभाग की कार्यक्षमता और छवि को नई ऊंचाइयां मिलीं।
विदाई समारोह में डॉ. कुलदीप सैनी, डॉ. साहिब राम गोदारा, बी.एल. धीमान, संयुक्त निदेशक नीरज टुटेजा और राज सिंह कादियान सहित विभाग के अनेक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सांगवान के परिवारजन और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस भावनात्मक क्षण को यादगार बना दिया।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 6 8 6 8 4
Total Users : 368684
Total views : 602981

शहर चुनें