चंडीगढ़, 2 अप्रैल 2026: हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 29 आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में आदेश अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) सुधीर राजपाल द्वारा जारी किए गए।
जारी आदेशों के अनुसार कई जिलों के एसपी और डीसीपी स्तर पर बदलाव किए गए हैं, जिससे प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करने का प्रयास किया गया है।
प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:
राजेश कुमार (IPS) को एसपी/एससीबी नियुक्त किया गया है।
डॉ. अर्पित जैन (IPS) को एसपी नूंह की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सुरिंदर बोहरिया (IPS) को एसपी लॉ एंड ऑर्डर लगाया गया है।
शशांक कुमार सावन (IPS) को एआईजी (प्रशासन), पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।
मकसूद अहमद (IPS) को एसपी, विजिलेंस एवं एसीबी में तैनात किया गया है।
नितिश अग्रवाल (IPS) को एसपी पलवल बनाया गया है।
वरुण सिंगला (IPS) को एसपी, सिक्योरिटी सीआईडी की जिम्मेदारी दी गई है।
अर्श वर्मा (IPS) को एसपी, विजिलेंस एवं एसीबी में लगाया गया है।
सिद्धांत जैन (IPS) को एसपी हिसार नियुक्त किया गया है।
नितिका खट्टर (IPS) को एसपी फतेहाबाद भेजा गया है।
पूजा वशिष्ठ (IPS) को एसपी, विजिलेंस एवं एसीबी में तैनाती मिली है।
गौरव राजपुरोहित (IPS) को एसपी रोहतक लगाया गया है।
जसलीन कौर (IPS) को एसपी डबवाली की जिम्मेदारी दी गई है।
मेधा भूषण (IPS) को डीसीपी सोनीपत नियुक्त किया गया है।
दीपक जावेड़िया (IPS) को एसपी नारनौल भेजा गया है।
दीप्ति गर्ग (IPS) को डीसीपी झज्जर नियुक्त किया गया है।
लोकेश कुमार (IPS) को एसपी चरखी दादरी लगाया गया है।
प्रबीना पी. (IPS) को डीसीपी मानेसर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
राजेश कुमार मोहन (IPS) को डीसीपी क्राइम, फरीदाबाद तैनात किया गया है।
शुभम सिंह (IPS) को डीसीपी क्राइम झज्जर लगाया गया है।
प्रतीक गहलोत (IPS) को डीसीपी ट्रैफिक (GGM) नियुक्त किया गया है।
सोनाक्षी सिंह (IPS) को डीसीपी सोनीपत की जिम्मेदारी दी गई है।
उत्तम (IPS) को डीसीपी एनआईटी, फरीदाबाद बनाया गया है।
प्रतिक अग्रवाल (IPS) को डीसीपी बल्लभगढ़ नियुक्त किया गया है।
एचपीएस अधिकारियों में भी फेरबदल:
ममता खरब (HPS) को एसपी, विजिलेंस एवं एसीबी में तैनाती मिली।
सिद्धार्थ धांधा (HPS) को एसपी टेलीकॉम एवं ERSS, पंचकूला भेजा गया।
संदीप कुमार (HPS) को डीसीपी ईस्ट, गुरुग्राम लगाया गया।
धनराज यादव (HPS) को डीसीपी झज्जर नियुक्त किया गया।
अनिल कुमार (HPS) को कमांडेंट, 5वीं बटालियन HAP, मधुबन तैनात किया गया।










Total Users : 291129
Total views : 493309