November 29, 2026 10:59 pm

November 29, 2026 10:59 pm

राजस्व रिकॉर्ड में पांच इंतकाल दर्ज करने की एवज में 48 हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाला पटवारी 31 हजार रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

एसवी एंड एसीबी फरीदाबाद की टीम ने पटवारी अनूप कुमार को रिश्वत लेते हुए दबोचा

– आरोपी पहले ही शिकायतकर्ता से 17 हजार रुपये ले चुका था, शेष 31 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया

– राजस्व रिकॉर्ड में पांच इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रिश्वत

बाबूगिरी हिंदी न्यूज़
फरीदाबाद, 29 नवंबर। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद जिले में तैनात पटवारी अनूप कुमार को 31 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर नंबर 32, दिनांक 29 नवंबर 2026 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत थाना एसवी एंड एसीबी, फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया है।
पांच इंतकाल दर्ज करने के नाम पर मांगी थी 48 हजार रुपये की रिश्वत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने शिकायत दी थी कि हलका पटवारी अनूप कुमार ने राजस्व रिकॉर्ड में पांच इंतकाल दर्ज करने की एवज में उनसे 48 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। आरोपी पटवारी पहले ही शिकायतकर्ता से 17 हजार रुपये रिश्वत के रूप में ले चुका था और शेष 31 हजार रुपये की मांग कर रहा था।

31 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार
शिकायत के आधार पर एसवी एंड एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी पटवारी अनूप कुमार को शिकायतकर्ता से 31 हजार रुपये की शेष रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में एसवी एंड एसीबी यूनिट पलवल के प्रभारी इंस्पेक्टर राजकुमार ने ट्रैप का नेतृत्व किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले में आगामी जांच जारी है।

भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए हेल्पलाइन और ‘सतर्क-हरियाणा’ ऐप
हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी शिकायत तुरंत ब्यूरो के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 अथवा 1800-180-2022 पर करें। इसके अतिरिक्त, व्हाट्सऐप नंबर 94178-91064 पर भी सूचना दी जा सकती है।
नागरिक ‘सतर्क-हरियाणा’ मोबाइल ऐप के माध्यम से भी भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत दर्ज करा सकते हैं तथा फोटो, वीडियो, ऑडियो और पीडीएफ जैसे साक्ष्य साझा कर सकते हैं। ब्यूरो ने आमजन से भ्रष्टाचार के विरुद्ध निर्भीक होकर आगे आने और इस अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 6 5 6 0 5
Total Users : 465605
Total views : 735374

शहर चुनें