September 14, 2026 10:02 am

September 14, 2026 10:02 am

कनाडा भेजने के नाम पर 20.85 लाख की ठगी: आरोपी गिरफ्तार, 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

बाबूगिरी ब्यूरो
पंचकूला, 9 अप्रैल। कनाडा भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के मामले में पंचकूला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना रायपुररानी में दर्ज मामले में पुलिस ने 8 अप्रैल को आरोपी लालित्य हांडा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे पूछताछ और रकम की बरामदगी के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस जांच के अनुसार, पंचकूला निवासी एक युवक ने वर्ष 2023 में कनाडा वर्क वीजा के लिए अमरावती एन्क्लेव स्थित एक कंसल्टेंसी से संपर्क किया था। यह कंसल्टेंसी आरोपी लालित्य हांडा और उसके एक साथी द्वारा संचालित की जा रही थी। आरोपियों ने पीड़ित को 6 महीने के भीतर कनाडा भेजने का झांसा देकर 31.70 लाख रुपये में सौदा तय किया और सर्विस व पेमेंट एग्रीमेंट के तहत किश्तों में रकम वसूलनी शुरू कर दी।
शिकायत के आधार पर 20 अगस्त 2025 को भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 420 और इमिग्रेशन एक्ट की धारा 24 के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पीड़ित से कुल 20 लाख 85 हजार रुपये वसूल लिए, लेकिन न तो उसे विदेश भेजा और न ही रकम वापस की।
पुलिस के अनुसार, आरोपी लगातार पीड़ित को गुमराह करता रहा। जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे, तो उसे धमकाया गया। इसके बाद आरोपी मोबाइल फोन बंद कर कार्यालय भी बंद कर फरार हो गए।
पूछताछ के दौरान आरोपी लालित्य हांडा ने अपने साथी के साथ मिलकर ठगी की बात स्वीकार की है। पुलिस अब उसके खुलासों के आधार पर राजस्थान में रकम की बरामदगी, फरार सह-आरोपी की गिरफ्तारी और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी है।
डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि मामले में गहन जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि विदेश भेजने के नाम पर किसी भी एजेंसी को पैसा देने से पहले उसकी वैधता की पूरी जांच अवश्य करें।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 3 1 6 4
Total Users : 413164
Total views : 663183

शहर चुनें