September 13, 2026 12:13 pm

September 13, 2026 12:13 pm

हिमांशु शर्मा बने Media Council of Journalists के राष्ट्रीय प्रवक्ता

बाबूगिरी ब्यूरो

चंडीगढ़, 12 अप्रैल 2026 Media Council of Journalists के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी ने वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु शर्मा को संगठन का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। यह नियुक्ति चंडीगढ़ में की गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष Sanjay Rathi ने कहा कि हिमांशु शर्मा पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय, अनुभवी और समर्पित व्यक्तित्व हैं। उनकी संगठन के प्रति निष्ठा एवं कार्यक्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि हिमांशु शर्मा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रवक्ता हिमांशु शर्मा की मुख्य जिम्मेदारियों में संगठन की नीतियों एवं विचारों को प्रभावी रूप से मीडिया के समक्ष प्रस्तुत करना, राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया समन्वय स्थापित करना, प्रेस कॉन्फ्रेंस, डिबेट एवं विभिन्न मंचों पर संगठन का प्रतिनिधित्व करना तथा संगठन की सकारात्मक छवि को सुदृढ़ बनाए रखना शामिल है।
अपनी नियुक्ति पर हिमांशु शर्मा ने Media Council of Journalists के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।
मीडिया जगत के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने भी हिमांशु शर्मा को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 2 6 4 8
Total Users : 412648
Total views : 662514

शहर चुनें