September 22, 2026 11:31 am

September 22, 2026 11:31 am

पंचकूला ब्रेकिंग: निकाय चुनाव से पहले बीजेपी का संकल्प पत्र जारी

बाबूगिरी ब्यूरो
पंचकूला, 29 अप्रैल। हरियाणा में आगामी निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में बीजेपी के प्रदेश कार्यालय ‘पंचकमल’ में संकल्प पत्र का औपचारिक विमोचन किया गया।
इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री एवं पंचकूला निकाय चुनाव के प्रभारी विपुल गोयल और सह-प्रभारी पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर भी शामिल हुए।

Loading Viewer...


इसके अलावा कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार, रणबीर गंगवा, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, कालका से विधायक शक्तिरानी शर्मा, पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता और पंचकूला मेयर पद के उम्मीदवार श्यामलाल बंसल समेत कई वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में मौजूद रहे।

बीजेपी नेताओं ने दावा किया कि संकल्प पत्र में शहरी विकास, स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और पारदर्शी प्रशासन पर विशेष जोर दिया गया है। पार्टी ने इसे आगामी निकाय चुनावों के लिए जनता से किया गया वचन बताया और विश्वास जताया कि मतदाता इस पर भरोसा जताएंगे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 1 8 0 5 1
Total Users : 418051
Total views : 669614

शहर चुनें