September 22, 2026 9:47 am

September 22, 2026 9:47 am

पंचकूला: वार्ड-12 में भाजपा प्रत्याशी राकेश कुमार जगोता के चुनाव कार्यालय का तरुण भंडारी ने किया उद्घाटन

बाबूगिरी ब्यूरो
पंचकूला, 29 अप्रैल 2026: नगर निगम चुनाव-2026 के तहत वार्ड-12 से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी राकेश कुमार जगोता ने सेक्टर-11 की बूथ मार्केट में अपने चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर भाजपा नेता व समाजसेवी तरुण भंडारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यालय का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की शुरुआत हवन-पूजन के साथ की गई, जिसमें क्षेत्र की खुशहाली, विकास और जनसेवा के संकल्प को दोहराया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
राकेश कुमार जगोता ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों का स्नेह, आशीर्वाद और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास जताया कि वार्ड-12 को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।


उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आगामी नगर निगम चुनाव में उनका साथ देकर क्षेत्र के समग्र विकास में भागीदार बनें। कार्यक्रम के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला और चुनावी माहौल भी गर्माता नजर आया।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 1 8 0 2 6
Total Users : 418026
Total views : 669581

शहर चुनें