May 1, 2026 6:23 pm

May 1, 2026 6:23 pm

HARYANA NEWS:फायर कर्मचारियों की हड़ताल 5 मई तक बढ़ी,ठोस समाधान ना होने पर आंदोलन करेंगे तेज: राजिन्दर सिन्द

फायर कर्मियों की हड़ताल के समर्थन और पालिका कर्मियों की मांगों को लेकर स्थानीय निकाय विभाग के कर्मचारियों ने भी शुरू की दो दिवसीय हड़ताल

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़,1 मई। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की 8 अप्रैल से जारी राज्यव्यापी हड़ताल आज 24वें दिन में प्रवेश कर चुकी है। सरकार द्वारा लगातार कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी किए जाने के विरोध में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने भी फायर कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन ने 1 मई से हड़ताल शुरू कर दी है, जिससे आंदोलन और व्यापक हो गया है। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल को 5 मई तक बढ़ाने का भी ऐलान किया है।

यह जानकारी देते हुए यूनियन के राज्य प्रधान राजिन्दर सिनद एवं महासचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया कि फायर कर्मचारियों के साथ-साथ अब सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से प्रदेश की जनता को आने वाले समय में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले से ही बढ़ रही आगजनी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है, और सरकार द्वारा फायर स्टेशनों पर अकुशल रोडवेज चालकों व होमगार्ड्स की तैनाती कर जनता की जान जोखिम में डाली जा रही है। इससे न केवल आमजन की सुरक्षा खतरे में है, बल्कि महंगी फायर गाड़ियों को भी भारी नुकसान हो रहा है। संघ नेताओं ने बताया कि कई जिलों में आग बुझाने के दौरान होमगार्ड्स को गंभीर चोटें आई हैं तथा फायर गाड़ियों के साथ दुर्घटनाएं भी हुई हैं, लेकिन सरकार इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने 16 फरवरी को फरीदाबाद के गांव मुजेसर स्थित एक स्टील फैक्ट्री में आग बुझाते समय शहीद हुए दो दमकल कर्मियों को शहीद का दर्जा देने, उनके परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा, आश्रितों को पक्की सरकारी नौकरी देने की मांग दोहराई।

इसके अलावा यूनियन ने पे-रोल व कौशल निगम के तहत कार्यरत दमकल कर्मचारियों को नवसृजित फायर ऑपरेटर पदों पर समायोजित कर सुप्रीम कोर्ट व पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के निर्णयानुसार नियमित करने, तथा नियमित कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी में राहत देने सहित अन्य लंबित मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की है।उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार इन मांगों पर कोई ठोस और सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। साथ ही सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने भी हड़ताली दमकल कर्मचारियों के समर्थन में क्रमिक भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया है, जिससे आंदोलन को और मजबूती मिलेगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 0 8 9 4 7
Total Users : 308947
Total views : 519340

शहर चुनें