November 19, 2026 3:20 pm

November 19, 2026 3:20 pm

एक-एक दाना खरीदने का वादा था, फिर 15 नवंबर को धान की खरीद क्यों बंद की?- कुमारी सैलजा

58 लाख मीट्रिक टन के लक्ष्य के मुकाबले 49.62 लाख मीट्रिक टन सरकारी खरीद, 5.68 लाख मीट्रिक टन खरीदे गए धान का उठान बाकी

बाबूगिरी न्यूज़
चंडीगढ़/सिरसा, 19 नवंबर। सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से धान की सरकारी खरीद दोबारा शुरू करने की मांग की। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों का एक-एक दाना खरीदने की घोषणा की थी। फिर 15 नवंबर को खरीद क्यों बंद कर दी गई, जबकि किसानों का धान अब भी मंडियों और उनसे लगती सड़कों पर पड़ा है?
कुमारी सैलजा ने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के 15 नवंबर तक के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि सरकारी एजेंसियों ने 49.62 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा। यह 58 लाख मीट्रिक टन के लक्ष्य से 8.38 लाख मीट्रिक टन कम है। उसी तारीख तक खरीदे जा चुके 5.68 लाख मीट्रिक टन धान का मंडियों से उठान भी बाकी था। उन्होंने मांग की कि सरकार अब मंडीवार बताए कि किसानों का कितना धान अभी बिना बिके पड़ा है और उसकी खरीद कब होगी।
कुमारी सैलजा ने कहा कि पंजीकरण और गेट पास के लिए किसानों को पोर्टल की प्रक्रियाओं में उलझाया गया। सांसद ने पूछा कि जिन किसानों की उपज मंडी तक पहुंच गई थी, लेकिन पोर्टल की अड़चनों के कारण उनकी बारी नहीं आई, उन्हें खरीद का अवसर कब मिलेगा? किसान कब तक खुले में अपनी उपज की रखवाली करेंगे?
सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि गेहूं की बिजाई के समय किसानों को बीज, खाद और खेत की तैयारी के लिए पैसे की जरूरत है। सरकार मंडियों में विशेष शिविर लगाकर पोर्टल संबंधी शिकायतें दूर करे और मौके पर सत्यापन कर शेष पात्र धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित करे। साथ ही, खरीदे गए धान का उठान तेज किया जाए और किसानों का बकाया भुगतान जल्द जारी किया जाए।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 5 7 9 2 8
Total Users : 457928
Total views : 724173

शहर चुनें