हेमसा अड़ी सभी पदों पर की जाए पदोन्नति
समय पर पदोन्नति न करना विभाग का दोष, फिर निर्दोष को सज़ा क्यों ?
नियमों में छूट देकर किया जाए पदोन्नत: अन्यथा आन्दोलन रहेगा जारी
बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
पंचकूला, 1 मई। शिक्षा विभाग फिल्ड मिनिस्ट्रीयल स्टाफ कर्मियों पर लगातार वर्क लोड बढ़ रहा है। पदोन्नति के अवसर ना के बराबर है। सुप्रिडेंट के मात्र 45 पद स्वीकृत है उनमें से 22 पद थे खाली,17 डिप्टी सुपरिटेंडेंट को सुप्रीटेंडेंट पदोन्नत किया है। फिल्ड कर्मी प्रमोशन सहित अन्य लम्बित मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं।
गत दिनों उपप्रधान सचिव मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के साथ सचिवालय चंडीगढ़ में सर्व कर्मचारी संघ से सम्बंध हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता मिटिगं हूई थी जिसमें सहमति बनी कि नियमों में छूट देकर सभी खाली पदों पर 1 महिनें में पदोन्नति कर दी जाएगी। प्रांतिय प्रधान संदीप सांगवान, महासचिव हितेंद्र सिहाग, कोषाध्यक्ष मुकेश खरब, सदस्य पारस कौशिक ने बताया कि डिप्टी सुपरिटेंडेंट को पदोन्नत कर सुपरिटेंडेंट बनाया है,5 और डिप्टी सुपरिटेंडेंट को सुप्रिडेंट पदोन्नत किया जाए। प्रमोशन के इंतजार में काफी कर्मी रिटायर ही हो गए।समय पर पदोन्नति न करना विभाग का दोष, फिर निर्दोष को सज़ा क्यों?
ये बने डिप्टी सुपरिटेंडेंट से सुपरिटेंडेंट
यशपाल मलिक डिप्टी सुपरिटेंडेंट डीईओ सोनीपत- सुपरिटेंडेंट डीईओ पलवल,रण सिंह डिप्टी सुपरिटेंडेंट डीईओ पलवल-सुपरिटेंडेट डाइट डिंग सिरसा, संतोष शर्मा डिप्टी सुपरिटेंडेंट डीईओ करनाल- सुपरिटेंडेंट डीईओ यमुनानगर, नरेश कुमार डिप्टी सुपरिटेंडेंट डीईईओ कैथल -सुपरिटेंडेट डाइट मताना फतेहाबाद, बलदेव सिंह डिप्टी सुपरिटेंडेंट डीईओ हिसार – सुपरिटेंडेंट डाईट मलब नूंह, संजीव कुमार डिप्टी सुपरिटेंडेंट डीईईओ हिसार -सुपरिटेंडेट डाइट मात्रश्याम हिसार, गुलशन कुमार डिप्टी सुपरिटेंडेंट डीईओ करनाल -सुपरिटेंडट डाइट पाली फरीदाबाद, मंजीत सिंह डिप्टी सुपरिटेंडेंट डीईईओ रोहतक -सुपरिटेंडेंट डाईट बिरही कलां दादरी, वजीर सिंह डिप्टी सुपरिटेंडेंट डीईईओ जींद -सुपरिटेंडेट डाइट जनौली पलवल, अनीता कुमारी डिप्टी सुपरिटेंडेंट डीईओ गुरुग्राम -सुपरिटेंडेट डीईओ फरीदाबाद, सतीश कुमार डिप्टी सुपरिटेंडेंट डीईओ रेवाड़ी -सुपरिटेंडेट डीईओ रेवाड़ी, सुदेश कुमार डिप्टी सुपरिटेंडेंट डीईओ नारनौल (महेंद्र गढ़)-सुपरिटेंडेट डीईओ फतेहाबाद, सुरेन्द्र सिंह डिप्टी सुपरिटेंडेंट डीईओ रोहतक -सुपरिटेंडेट डीईओ भिवानी,सुरेश कुमार डिप्टी सुपरिटेंडेंट डीईओ करनाल -सुपरिटेंडेट डीईओ अंबाला, मुकेश चंद डिप्टी सुपरिटेंडेंट डीईईओ नारनौल (महेंद्रगढ़) -सुपरिटेंडेट डीईओ सिरसा, सुरेश कुमार सोनी डिप्टी सुपरिटेंडेंट डीईओ झज्जर -सुपरिटेंडेट डीईओ नारनौल (महेंद्रगढ़ ), जगबीर सिंह डिप्टी सुपरिटेंडेंट डीईईओ पंचकुला -सुपरिटेंडेट डाइट मोहड़ा अम्बाला को पदोन्नत कर स्टेशन अलाट किए गए हैं। हेमसा का स्पष्ट कहना है सेवा नियमों में छूट देकर सभी खाली पदों पर पदोन्नति कर न्याय प्रदान किया जाए अन्यथा आन्दोलन रहेगा जारी।











Total Users : 308945
Total views : 519338