यूनिवर्सिटी अनुबंधित शिक्षकों की जॉब सिक्योरिटी हेतु शीघ्र कार्रवाई की मांग
बाबूगिरी ब्यूरो
सोनीपत, 2 मई 2026 : हरियाणा यूनिवर्सिटीज कॉन्ट्रैक्टचुअल टीचर्स एसोसिएशन (हुकटा) के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय विधायक, सोनीपत श्री निखिल मदान जी से पुरानी कचहरी में मुलाकात कर विश्वविद्यालयों में कार्यरत अनुबंधित शिक्षकों की जॉब सिक्योरिटी के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
हुकटा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विजय मलिक ने विधायक महोदय से आग्रह किया कि हरियाणा राज्य के विश्वविद्यालयों में कार्यरत लगभग 1400 अनुबंधित सहायक प्राध्यापकों की जॉब सिक्योरिटी से संबंधित बिल के ड्राफ्ट को माननीय मुख्यमंत्री एवं उनके कार्यालय के उच्च अधिकारियों से शीघ्र अनुमोदित करवाया जाए। उन्होंने कहा कि कॉलेजों में कार्यरत एक्सटेंशन लेक्चरर्स की तर्ज पर “हरियाणा विश्वविद्यालय अनुबंधित शिक्षक सेवा-सुरक्षा (जॉब सिक्योरिटी) एक्ट” का शीघ्र पारित होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि शिक्षकों का रोजगार सुरक्षित हो सके।
डॉ. मलिक ने यह भी कहा कि उक्त बिल के पारित होकर एक्ट बनने से सभी अनुबंधित शिक्षकों को सेवा-सुरक्षा का लाभ मिलेगा और वे अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने शैक्षणिक दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे।
विधायक निखिल मदान ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे इस महत्वपूर्ण मुद्दे को पहले भी सदन में उठा चुके हैं और अब वे स्वयं माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के उच्च अधिकारियों से बातचीत कर आगामी विधानसभा सत्र या कैबिनेट बैठक में इस बिल को पारित करवाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर हुकटा के प्रतिनिधिमंडल में डॉ. पिंकी एवं डॉ. मीनू भी उपस्थित रहीं।












Total Users : 309811
Total views : 520626