October 13, 2026 6:26 pm

October 13, 2026 6:26 pm

PANCHKULA NEWS: ओमवती पूनिया की भाजपा में घर वापसी, राकेश जगोता को दिया समर्थन

बाबूगिरी ब्यूरो

पंचकूला, 8 मई। नगर निगम चुनावों के बीच शुक्रवार को वॉर्ड 12 से आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रही पूर्व पार्षद ओमवती पूनिया ने चुनाव मैदान से हटकर भाजपा प्रत्याशी राकेश जगोता का समर्थन कर दिया।
हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Mohan Lal Badoli पंचकूला पहुंचे, जहां उन्होंने वार्ड नंबर-12 से निर्दलीय चुनाव लड़ रही पूर्व पार्षद ओमवती पूनिया के निवास पर पहुंचकर उनकी भाजपा में घर वापसी कराई।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने ओमवती पूनिया को पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा में औपचारिक रूप से शामिल किया।

ओमवती पूनिया ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी राकेश जगोता को अपना समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह भाजपा उम्मीदवार राकेश जगोता को भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए पूरी मेहनत और ताकत के साथ चुनाव प्रचार करेंगी। पंचकूला नगर निगम के 10 मई को चुनाव है। 2 दिन ही बाकी है। अब वॉर्ड 12 में भाजपा व कांग्रेस के बीच ही मुकाबला होगा। वॉर्ड 12 में पूरा सेक्टर 11 व सेक्टर 4 में मकान नंबर 626 से 1105 गॉव हरिपुर के मतदाता है। राकेश जगोता एक बिजनेसमैन है। राकेश जगोता ने भी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगाई हुई। अब पंचकूला निवासियों की नजर वॉर्ड 12 पर है।

ओमवती पूनिया पूर्व पार्षद है। पिछली साल ही वह भाजपा में शामिल हुई थी। उनकी सेक्टर 11 में अच्छी पहचान है। मगर भाजपा से पंचकूला नगर निगम चुनाव में टिकट नही मिलने पर आजाद प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरा था। जिको लेकर भाजपा पार्टी ने पार्टी उनको व उनके पति सुखबीर पुनिया को पार्टी से निष्काषित कर दिया था। पुनिया आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रही थी। उनको उगता सूरज चुनाव चिन्ह भी अलॉट हुआ था। जोर शोर से पूरा परिवार चुनाव प्रचार में जुटा हुआ था। सेक्टर 11 में ऑफिस खोलकर पूरे वार्ड में पम्पलेट व पोस्टर भी बाटे जा रहे थे। अचानक शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी का समर्थन कर दिया।

मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने ओमवती पूनिया को पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा में औपचारिक रूप से शामिल किया। सेक्टर 11 निवासी ओमवती पूनिया दो बार पार्षद रह चुकी है। इनके पति सुखबीर सिंह पुनिया हरियाणा पीडब्लूडी विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी है।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर भी मौजूद रहे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 6 4 6
Total Users : 429646
Total views : 685073

शहर चुनें