August 30, 2026 6:52 am

August 30, 2026 6:52 am

PANCHKULA: CM और प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में पंचकूला में निर्दलीय चुनाव लड़ रही ओमवती पूनिया ने BJP प्रत्याशी का किया समर्थन

नगर निगम चुनाव में जनता भाजपा के विकास कार्यों पर मुहर लगाएगी: CM नायब सैनी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने पार्टी का पटका पहनाकर किया पूर्व पार्षद ओमवती पूनिया स्वागत

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
पंचकूला, 8 मई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की उपस्थिति में पंचकूला के वार्ड-12 से निर्दलीय चुनाव लड़ रही पूर्व पार्षद ओमवती पूनिया ने भाजपा प्रत्याशी राकेश जगोता के समर्थन की घोषणा की। शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली स्वयं ओमवती पूनिया के निवास पर पहुंचे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने ओमवती पूनिया को भाजपा का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।
ओमवती पूनिया ने मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष का घर पहुंचने पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार स्वागत किया। ओमवती पूनिया ने वार्ड-12 से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी राकेश जगोता को पूर्ण समर्थन का वादा किया। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए कार्य करेंगी।

इस दौरान ओमवती पूनिया ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को राखी के रूप में विश्वास का धागा बांधा। राखी बांधते हुए उन्होंने कहा कि यह विश्वास का धागा है और वह कभी भी पार्टी छोड़कर नहीं जाएंगी। मुख्यमंत्री ने भी हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा परिवार निरंतर मजबूत हो रहा है और पार्टी में कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में पंचकूला की जनता भाजपा के विकास कार्यों पर मुहर लगाएगी और ट्रिपल इंजन सरकार बनाने का काम करेगी।

प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि पंचकूला में पूरा माहौल भाजपा के पक्ष में हैं। हर वार्ड में कमल का फूल खिलाने के लिए लोगों में उत्साह है। उन्होंने कहा कि जनता पंचकूला के विकास के लिए मेयर प्रत्याशी श्याम लाल बंसल और सभी वार्डों में कमल खिलाकर विकास कार्यों को और तेज गति देने का काम करेगी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सहप्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग, सुखबीर पूनिया सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 8 2 6
Total Users : 400826
Total views : 646644

शहर चुनें