बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़, 20 जून। हरियाणा सरकार ने मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक के समय में बदलाव किया है। पहले यह बैठक सोमवार, 22 जून 2026 को सुबह 11 बजे निर्धारित थी, लेकिन अब इसमें आंशिक परिवर्तन करते हुए बैठक का समय सुबह 10 बजे कर दिया गया है।
हरियाणा सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रिमंडल अनुभाग की ओर से जारी संशोधित नोटिस के अनुसार मंत्रिपरिषद की बैठक सोमवार, 22 जून 2026 को सुबह 10 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ स्थित मुख्य सभा कक्ष, चौथी मंजिल पर आयोजित की जाएगी।
Loading Viewer...
बैठक की सूचना मुख्यमंत्री हरियाणा, मंत्रिगण/राज्य मंत्रिगण और सचिव, राज्यपाल हरियाणा को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेजी गई है।
यह आदेश मंत्रिपरिषद हरियाणा के सचिव ने जारी किए हैं।















Total Users : 400860
Total views : 646686