June 21, 2026 7:19 pm

June 21, 2026 7:19 pm

HARYANA NEWS: 26वें अखिल भारतीय फिंगरप्रिंट सम्मेलन में हरियाणा पुलिस का शानदार प्रदर्शन

CrPIS मॉडल को मिली राष्ट्रीय सराहना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया CrPIS प्रणाली का शुभारंभ, हरियाणा SCRB को मिला ‘Certificate of Excellence’

रमेश गोयत
चंडीगढ़, 21 जून। हरियाणा पुलिस ने तकनीक आधारित अपराध नियंत्रण और वैज्ञानिक जांच के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। नई दिल्ली में 19 और 20 जून 2026 को आयोजित 26वें अखिल भारतीय फिंगरप्रिंट सम्मेलन में हरियाणा राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (SCRB) द्वारा विकसित क्रिमिनल प्रोसीजर आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (CrPIS) को देशभर में एक उत्कृष्ट मॉडल के रूप में सराहा गया।
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के निदेशक ने हरियाणा SCRB को रिकॉर्ड समय में CrPIS प्रणाली को विकसित और सफलतापूर्वक लागू करने के लिए ‘Certificate of Excellence’ प्रदान कर सम्मानित किया। हरियाणा पुलिस की ओर से यह सम्मान इंस्पेक्टर करनैल सिंह ने ग्रहण किया, जो वर्तमान में SCRB पंचकूला मुख्यालय में कार्यरत हैं।

रिकॉर्ड समय में तैयार CrPIS मॉडल बना देश के लिए उदाहरण
सम्मेलन के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अत्याधुनिक डिजिटल प्रणाली CrPIS का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर देशभर से पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों और फोरेंसिक वैज्ञानिकों ने हरियाणा द्वारा विकसित तकनीकी ढांचे की सराहना की।
विशेषज्ञों ने कहा कि हरियाणा ने जिस तेजी, दक्षता और सटीकता के साथ CrPIS मॉडल तैयार कर लागू किया है, वह अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण है। यह उपलब्धि अपराधियों की पहचान, रिकॉर्ड प्रबंधन और जांच प्रक्रिया को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के तकनीक आधारित पुलिसिंग विजन का परिणाम: डीजीपी अजय सिंघल
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने इस उपलब्धि को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सुशासन और तकनीक आधारित पुलिसिंग के विजन का परिणाम बताया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में हरियाणा पुलिस स्मार्ट पुलिसिंग, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और वैज्ञानिक जांच प्रणालियों को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। CrPIS को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान यह साबित करती है कि हरियाणा पुलिस तकनीक संचालित अपराध नियंत्रण और जांच प्रणाली में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

SCRB टीम को डीजीपी ने दी बधाई
डीजीपी अजय सिंघल ने SCRB की पुलिस अधीक्षक नीतिका गहलोत सहित पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान हरियाणा पुलिस की पेशेवर दक्षता, नवाचार और आधुनिक तकनीक के बेहतर इस्तेमाल का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अपराधों से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए वैज्ञानिक जांच और डिजिटल तकनीकों का उपयोग बेहद जरूरी है। CrPIS जैसी उन्नत प्रणाली अपराधियों की सटीक पहचान, रिकॉर्ड प्रबंधन और जांच प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।
डीजीपी ने विश्वास जताया कि हरियाणा पुलिस भविष्य में भी तकनीकी नवाचारों को अपनाकर कानून व्यवस्था को और मजबूत करेगी तथा नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के अपने संकल्प को और आगे बढ़ाएगी।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 4 9 1 9 1
Total Users : 349191
Total views : 576514

शहर चुनें