June 23, 2026 7:35 am

June 23, 2026 7:35 am

HARYANA NEWS: फतेहाबाद में 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़/फतेहाबाद, 22 जून। हरियाणा सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त नीति के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए फतेहाबाद जिले में तैनात एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर महेंद्र को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी वर्तमान में पुलिस थाना सदर टोहाना, जिला फतेहाबाद में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत था।

क्या था मामला
प्राप्त शिकायत के अनुसार शिकायतकर्ता के खिलाफ थाना सदर टोहाना में एक शिकायत लंबित थी। मामले की जांच कर रहे आरोपी सब-इंस्पेक्टर महेंद्र ने शिकायत को निपटाने के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जींद इकाई ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। ट्रैप के दौरान आरोपी सब-इंस्पेक्टर को थाना सदर टोहाना परिसर में 35,000 रूपये की रिश्वत की राशि स्वीकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया तथा मामले की गहन जांच जारी है। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के अंतर्गत थाना SV&ACB करनाल में मामला दर्ज किया गया है।
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो उसकी सूचना तत्काल ब्यूरो को दें, ताकि भ्रष्टाचार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 5 0 2 4 5
Total Users : 350245
Total views : 577899

शहर चुनें