June 23, 2026 7:59 am

June 23, 2026 7:59 am

CHANDIGARH: मंत्रीस्तरीय कर्मचारी संघ हरियाणा PWD (B&R) विभाग ने लगाई छबील, सेवा भावना के साथ राहगीरों को बांटा ठंडा मीठा जल और प्रसाद

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़, 22 जून 2026: हरियाणा मंत्रीस्तरीय कर्मचारी संघ, हरियाणा पीडब्ल्यू (बी एंड आर) विभाग की ओर से सोमवार को श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सरोकार की भावना के साथ छबील का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के मौसम में राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारियों, अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और सेवा कार्य में अपना योगदान दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ योगेश मोहन मेहरा, ईआईसी (रोड्स) ने संघ के चेयरमैन, प्रधान, उप-प्रधान, सचिव एवं अतिरिक्त कैशियर की मौजूदगी में फीता काटकर किया। शुभारंभ के बाद उपस्थित सभी लोगों ने मिलकर छबील की सेवा शुरू की और राहगीरों को ठंडा मीठा जल वितरित किया।
छबील के दौरान आने-जाने वाले लोगों के लिए चने और हलवे के प्रसाद की भी व्यवस्था की गई। गर्मी के बीच लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना की और आयोजकों का आभार व्यक्त किया। कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ सेवा करते हुए मानवता और सहयोग का संदेश दिया।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि छबील जैसे आयोजन केवल धार्मिक परंपरा का हिस्सा नहीं होते, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सेवा भावना को बढ़ावा देने का माध्यम भी होते हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों और राहगीरों की सहायता करना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है और ऐसे कार्य लोगों को एक-दूसरे से जोड़ते हैं।


कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों और गणमान्य लोगों ने संघ द्वारा किए गए इस पुण्य कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और सेवा को सर्वोच्च स्थान देते हैं।
मंत्रीस्तरीय कर्मचारी संघ, हरियाणा पीडब्ल्यू) विभाग के पदाधिकारियों ने सभी सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक एवं जनहित के कार्यों को जारी रखने का संकल्प दोहराया।
मंत्रीस्तरीय कर्मचारी संघ, हरियाणा पीडब्ल्यू (बी एंड आर) विभाग
“सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।”

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 5 0 3 0 0
Total Users : 350300
Total views : 577959

शहर चुनें