July 1, 2026 8:19 am

July 1, 2026 8:19 am

HARYANA NEWS: अनुराग रस्तोगी को मिला सेवा विस्तार, बने रहेंगे हरियाणा के मुख्य सचिव

बतौर मुख्य सचिव लगातार दूसरा एक्सटेंशन, केंद्र सरकार ने हरियाणा सरकार के प्रस्ताव को दी मंजूरी
रमेश गोयत
चंडीगढ़, 30 जून। हरियाणा के प्रशासनिक गलियारों में लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए केंद्र सरकार ने राज्य के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को छह महीने का सेवा विस्तार दे दिया है। अब वह 31 दिसंबर 2026 तक हरियाणा के मुख्य सचिव पद पर बने रहेंगे।
केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि हरियाणा सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर विचार करते हुए अनुराग रस्तोगी, आईएएस (HY:1990) के कार्यकाल को 1 जुलाई 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक छह महीने के लिए बढ़ाने की मंजूरी दी गई है। यह विस्तार अखिल भारतीय सेवा (DCRB) नियम, 1958 के नियमों में छूट देते हुए प्रदान किया गया है।
आदेश के अनुसार, केंद्र सरकार ने Department of Personnel and Training के माध्यम से यह स्वीकृति जारी की है। पत्र हरियाणा के सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव को भेजा गया है।


लगातार दूसरा एक्सटेंशन
अनुराग रस्तोगी को मुख्य सचिव पद पर यह लगातार दूसरा सेवा विस्तार मिला है। इससे पहले भी उन्हें छह महीने का एक्सटेंशन दिया गया था। उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव और राज्य में चल रहे महत्वपूर्ण सरकारी कार्यों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने उनके कार्यकाल को आगे बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था।

1990 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी
अनुराग रस्तोगी हरियाणा कैडर के 1990 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। मुख्य सचिव बनने से पहले वह राज्य सरकार में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। प्रशासनिक अनुभव के आधार पर उन्हें प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी का नेतृत्व सौंपा गया था।

प्रशासनिक स्थिरता पर जोर
रस्तोगी के कार्यकाल के विस्तार को प्रदेश सरकार में प्रशासनिक निरंतरता और स्थिरता के नजरिये से देखा जा रहा है। अगले छह महीनों में राज्य सरकार की कई अहम योजनाओं, नीतिगत फैसलों और प्रशासनिक कार्यों की निगरानी की जिम्मेदारी उनके पास रहेगी।
अब नए आदेश के बाद हरियाणा में मुख्य सचिव के पद पर नेतृत्व में बदलाव नहीं होगा और अनुराग रस्तोगी वर्ष 2026 के अंत तक प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था की कमान संभालेंगे।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 5 7 4 9 8
Total Users : 357498
Total views : 588180

शहर चुनें