दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार
रमेश गोयत
पंचकूला, 30 जून। हरियाणा के बहुचर्चित IDFC फर्स्ट बैंक–AU स्मॉल फाइनेंस बैंक सरकारी खातों घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बैंक अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार को पंचकूला स्थित विशेष CBI कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने दोनों को 3 दिन की CBI रिमांड पर भेज दिया।
बचाव पक्ष के वकील अभिषेक राणा ने बताया कि अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन की सीबीआई डिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान IDFC फर्स्ट बैंक के कैशियर चरणजीत सिंह रंधावा और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के डाटा एंट्री क्लर्क मोहम्मद शमीमदार के रूप में हुई है।
CBI की जांच के अनुसार दोनों बैंक कर्मचारियों की भूमिका सरकारी विभागों के खातों के संचालन और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन से जुड़ी बताई जा रही है। जांच एजेंसी का मानना है कि पूछताछ के दौरान फर्जी दस्तावेजों, संदिग्ध ट्रांजैक्शन और अन्य आरोपियों के साथ कथित मिलीभगत से जुड़े अहम सुराग सामने आ सकते हैं।
CBI का आरोप है कि हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों के खातों से करोड़ों रुपये की अनियमित निकासी और ट्रांसफर एक सुनियोजित तरीके से किए गए। एजेंसी पहले ही इस मामले में कई बैंक अधिकारियों, सरकारी कर्मचारियों और वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
सूत्रों के अनुसार, अब CBI रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी, ताकि कथित घोटाले के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका का खुलासा किया जा सके।











Total Users : 357494
Total views : 588171