July 2, 2026 6:56 pm

July 2, 2026 6:56 pm

HARYANA NEWS: ₹40 हजार रिश्वत लेते ईएसआईसी कार्यालय का मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार

दिव्यांग सहायता राशि दिलाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत, हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
बहादुरगढ़/रोहतक, 02 जुलाई। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए बहादुरगढ़ स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) कार्यालय के एक मैनेजर को ₹40 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना SV&ACB रोहतक में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दिव्यांग सहायता राशि दिलाने के नाम पर मांगी रिश्वत
शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को दी शिकायत में बताया कि उसके पति को सरकार की नीति के तहत लगभग ₹2.50 लाख की दिव्यांग सहायता राशि मिलनी थी। आरोप है कि इस राशि का लाभ दिलाने की एवज में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) कार्यालय, बहादुरगढ़ में कार्यरत मैनेजर कुलदीप कुमार ने ₹40 हजार की रिश्वत की मांग की। शिकायत का सत्यापन करने के उपरांत एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की और आरोपी को शिकायतकर्ता से ₹40 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया गया।

बीएनएसएस की धारा 105 के तहत की गई कार्रवाई
इस ट्रैप कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पूर्ण रूप से पालन किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना SV&ACB रोहतक में एफआईआर नंबर 19, दिनांक 02 जुलाई 2026 दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 5 8 8 8 5
Total Users : 358885
Total views : 590084

शहर चुनें