July 2, 2026 10:23 pm

July 2, 2026 10:23 pm

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मिले सत्य पाल जैन, कार्यकाल विस्तार के बाद की शिष्टाचार भेंट

रमेश गोयत
चंडीगढ़, 2 जुलाई 2026। भारत के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एवं पूर्व सांसद सत्य पाल जैन ने गुरुवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब लोक भवन में गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात केंद्र सरकार द्वारा पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में एडिशनल सॉलिसिटर जनरल के रूप में उनके कार्यकाल का विस्तार किए जाने के बाद हुई।
सत्य पाल जैन ने बताया कि यह एक औपचारिक एवं शिष्टाचार मुलाकात थी। उन्होंने कहा कि हाल ही में केंद्र सरकार ने उनके कार्यकाल को आगे बढ़ाया है, जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक से भेंट कर उनका अभिवादन किया।
उन्होंने बताया कि उन्हें 9 अप्रैल 2015 को पहली बार पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के लिए भारत का एडिशनल सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया था। यह पद पहली बार सृजित किया गया था और इस पद पर नियुक्त होने वाले वह पहले व्यक्ति हैं। इसके बाद केंद्र सरकार समय-समय पर उनके कार्यकाल का विस्तार करती रही है। हाल ही में मिला विस्तार उनके कार्यकाल का पांचवां विस्तार है।
श्री जैन ने इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें 11 वर्षों से अधिक समय तक भारत सरकार की ओर से इस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करने का अवसर मिला, जिसके लिए वह केंद्र सरकार के प्रति कृतज्ञ हैं।
सत्य पाल जैन देश के प्रतिष्ठित संवैधानिक विधि विशेषज्ञों में गिने जाते हैं। वह वर्ष 1996 और 1998 में चंडीगढ़ से लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। इसके अलावा वह पंजाब विश्वविद्यालय सीनेट के 11 कार्यकाल तक सदस्य रहे हैं तथा भारत के लॉ कमीशन के सदस्य और पंजाब विश्वविद्यालय के लॉ फैकल्टी के डीन का दायित्व भी निभा चुके हैं।
उन्होंने देश के 16 विभिन्न हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में अनेक महत्वपूर्ण संवैधानिक मामलों की पैरवी की है। इनमें दलबदल विरोधी कानून, चुनाव याचिकाओं और अन्य संवैधानिक मामलों से जुड़े कई चर्चित मुकदमे शामिल हैं।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 5 9 2 6 0
Total Users : 359260
Total views : 590555

शहर चुनें