July 16, 2026 1:28 am

July 16, 2026 1:28 am

पंचकूला पुलिस को मिली नई DCP, 2021 बैच की IPS अदिति सिंह ने संभाला कार्यभार

महिला सुरक्षा, मजबूत कानून व्यवस्था और जनहितैषी पुलिसिंग रहेगी सर्वोच्च प्राथमिकता; हर शिकायत पर होगा त्वरित संज्ञान
रमेश गोयत
पंचकूला, 14 जुलाई। हरियाणा सरकार की हालिया तबादला सूची के तहत नियुक्त 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह ने मंगलवार को पंचकूला की नई पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। सेक्टर-1 स्थित जिला सचिवालय में आयोजित कार्यभार ग्रहण समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उनका गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया, जबकि पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें सलामी देकर सम्मानित किया।

कार्यभार संभालने के बाद डीसीपी अदिति सिंह ने स्पष्ट किया कि पंचकूला में महिला सुरक्षा, मजबूत कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनहितैषी पुलिसिंग उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताएं रहेंगी। उन्होंने कहा कि जिले में सुरक्षित, शांतिपूर्ण और भरोसेमंद वातावरण सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने एसीपी सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों और प्रभारियों से परिचय प्राप्त किया तथा जिले की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की मौजूदा स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को समन्वय के साथ प्रभावी पुलिसिंग, त्वरित कार्रवाई और जनसेवा को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए।
डीसीपी अदिति सिंह ने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच विश्वास को और मजबूत किया जाएगा। पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाएगा ताकि प्रत्येक नागरिक को समय पर न्याय और सहायता मिल सके।

उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी को किसी भी प्रकार की शिकायत, समस्या या सुझाव हो तो वह बिना किसी संकोच के सीधे पुलिस उपायुक्त कार्यालय में आकर उनसे संपर्क कर सकता है। प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ की निवासी हैं। पंचकूला में नियुक्ति से पहले वह स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो, गुरुग्राम रेंज में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद पर कार्यरत थीं। उनके नेतृत्व में पंचकूला पुलिस से जनकेंद्रित पुलिसिंग, बेहतर कानून व्यवस्था और प्रभावी अपराध नियंत्रण की नई उम्मीदें जताई जा रही हैं।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 7 1 2 1 2
Total Users : 371212
Total views : 606549

शहर चुनें