बाबूगिरी ब्यूरो
पंचकूला, 17 जुलाई। पंचकूला जिले के कालका विधानसभा क्षेत्र स्थित कालका रेलवे स्टेशन शुक्रवार को एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 17 जुलाई को पंजाब के जालंधर से देशभर के 75 पुनर्विकसित अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इन स्टेशनों में हरियाणा का कालका रेलवे स्टेशन भी शामिल है।
इस अवसर पर कालका रेलवे स्टेशन पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और रेलवे अधिकारियों ने सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली थीं।
अमृत स्टेशन योजना के तहत कालका रेलवे स्टेशन का व्यापक कायाकल्प किया गया है। स्टेशन पर आधुनिक यात्री सुविधाएं विकसित की गई हैं, जिससे यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। स्टेशन के बुनियादी ढांचे को भी आधुनिक स्वरूप दिया गया है।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से देशभर के 75 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। यह परियोजना भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण और यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।












Total Users : 375373
Total views : 612236