September 25, 2026 9:56 pm

September 25, 2026 9:56 pm

20 हजार रुपये रिश्वत लेते मुख्य सिपाही रंगे हाथ गिरफ्तार

हादसे के मामले में आरोपी की जमानत में मदद करने और केस को कमजोर करने के एवज में मांगी थी रिश्वत

एसीबी चरखी दादरी की टीम ने गवाहों की मौजूदगी में की ट्रैप कार्रवाई

बाबूगिरी हिंदी न्यूज़
चंडीगढ़/चरखी दादरी, 25 सितंबर 2026। भ्रष्टाचार के खिलाफ हरियाणा सरकार की प्रभावी नीति के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने चरखी दादरी में बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सदर दादरी में तैनात मुख्य सिपाही सचिन को 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जमानत में मदद और केस कमजोर करने के एवज में 20 हजार रुपये रिश्वत, मुख्य सिपाही रंगे हाथ गिरफ्तार
शिकायतकर्ता ने एसीबी को दी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी मुख्य सिपाही सचिन द्वारा उसकी वर्कशॉप पर कार्य करने वाले मैकेनिक परमजीत के खिलाफ दर्ज दुर्घटना के मामले में परमजीत की जमानत में मदद करने तथा केस को कमजोर करने के एवज में 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत प्राप्त होने के बाद राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, उपकेंद्र चरखी दादरी की टीम ने शिकायत का नियमानुसार सत्यापन करते हुए ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी मुख्य सिपाही सचिन को शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

गवाहों की मौजूदगी में पारदर्शिता से हुई कार्रवाई
एसीबी टीम द्वारा की गई पूरी कार्रवाई गवाहों की मौजूदगी में पारदर्शिता के साथ की गई। आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 38, दिनांक 25 सितंबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार मंडल, हिसार में मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी अनुसंधान नियमानुसार अमल में लाया जाएगा।

एसीबी की लगातार कार्रवाई से भ्रष्टाचारियों में सख्त संदेश
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। एसीबी ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना टोल फ्री नम्बर-1064 या 1800-180-2022 पर तुरंत एसीबी को दें। शिकायत का नियमानुसार सत्यापन कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सतर्क-हरियाणा’ ऐप: भ्रष्टाचार के खिलाफ नागरिकों को सशक्त बनाने वाली डिजिटल पहल
सतर्क-हरियाणा’ मोबाइल ऐप हरियाणा सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति को और अधिक प्रभावी एवं नागरिक-केंद्रित बनाने की महत्वपूर्ण डिजिटल पहल है। इस ऐप के माध्यम से नागरिक भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत एवं सूचना सीधे राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) तक पहुंचा सकते हैं तथा वीडियो, ऑडियो, फोटो और अन्य डिजिटल साक्ष्य भी साझा कर सकते हैं। ऐप में एक टच पर एसवी एंड एसीबी हेल्पलाइन से जुड़ने, संबंधित जिले के अधिकारियों की जानकारी एवं कार्यालय की लोकेशन प्राप्त करने, वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क करने तथा नियमानुसार उपलब्ध एफआईआर की प्रति डाउनलोड करने जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। विशेष रूप से, नागरिक बिना तत्काल कार्रवाई की मांग किए भी भ्रष्टाचार संबंधी सूचना साझा कर सकते हैं, जिसे गोपनीय रखते हुए नियमानुसार उपयोग किया जा सकेगा। ‘सतर्क-हरियाणा’ का उद्देश्य नागरिकों और एसवी एंड एसीबी के बीच सूचना के आदान-प्रदान को सरल, सुरक्षित और प्रभावी बनाते हुए भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनभागीदारी को मजबूत करना है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 1 9 5 7 1
Total Users : 419571
Total views : 671606

शहर चुनें