June 21, 2026 5:50 pm

June 21, 2026 5:50 pm

PUNJAB: कड़ाके की ठंड में भी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर में की लोक मिलनी

कहा— लोक मिलनियां पारदर्शी, जवाबदेह शासन की चाबी; जन-हितैषी योजनाओं से पंजाब फिर बनेगा अग्रणी राज्य
जालंधर, 12 जनवरी: कड़ाके की ठंड के बावजूद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को जालंधर में आयोजित लोक मिलनी में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लोगों से सीधा संवाद किया और उनकी शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों से प्रत्यक्ष संवाद ही पारदर्शी और जवाबदेह शासन की आधारशिला है तथा लोक मिलनियां पंजाब के विकास को तेज़ करने में प्रेरक सिद्ध होंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुफ्त बिजली, बड़े पैमाने पर रोजगार, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा सुधारों जैसी निरंतर जन-हितैषी पहलों से आम परिवारों पर आर्थिक बोझ कम हुआ है और पंजाब देश के अग्रणी राज्यों में अपनी स्थिति पुनः प्राप्त करने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
लोक मिलनी को शासन का नियमित हिस्सा बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “इनका उद्देश्य जमीनी हकीकत को समझकर शिकायतों का प्रभावी समाधान करना है। इससे न केवल जन समस्याओं का शीघ्र निपटारा होगा, बल्कि समग्र विकास को भी गति मिलेगी।” उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार हर नागरिक को पारदर्शी, प्रभावी और जवाबदेह शासन देने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की पुरातन शान को बहाल करने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। “आने वाली पीढ़ियों के लिए ‘रंगला पंजाब’ बनाने की दीर्घकालिक योजना तैयार है। पिछली सरकारें महलों तक सीमित रहीं, जबकि हमारी सरकार राज्य के हर कोने तक पहुंचकर शांति, विकास और समृद्धि के नए युग की शुरुआत कर रही है,” उन्होंने कहा।
लोक मिलनियों को देश में अनूठी पहल बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल लोगों की समस्याओं को उनके दरवाजे पर हल करता है, बल्कि अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्य प्रदर्शन का मूल्यांकन करने में भी सहायक है। इससे प्रशासन को जमीनी वास्तविकताओं की स्पष्ट समझ मिलती है और सुशासन मजबूत होता है।


प्रमुख उपलब्धियां गिनाईं
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है। अब तक 63,000 से अधिक युवाओं को बिना सिफारिश और भ्रष्टाचार के सरकारी नौकरियां दी गई हैं। 17 टोल प्लाजा बंद किए गए हैं, जिससे रोज़ाना लगभग 64 लाख रुपये की बचत हो रही है।
स्वास्थ्य क्षेत्र में 881 आम आदमी क्लीनिक शुरू किए गए हैं, जहां मुफ्त इलाज और दवाइयां उपलब्ध हैं। जल्द ही मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। शिक्षा क्षेत्र में किए गए सुधारों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि 118 स्कूल ऑफ एमिनेंस स्थापित किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों को मुफ्त वर्दियां, लड़कियों के लिए मुफ्त बस सेवा, तथा सशस्त्र बलों की भर्ती और NEET, JEE, CLAT, NIFT जैसी परीक्षाओं के लिए विशेष कोचिंग दी जा रही है। उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 265 विद्यार्थियों ने JEE मेन्स, 44 ने JEE एडवांस्ड और 848 विद्यार्थियों ने NEET क्वालिफाई किया है। शिक्षकों और प्रिंसिपलों को विश्व प्रसिद्ध संस्थानों में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। सड़क सुरक्षा फोर्स को भी देशभर और संसद में सराहना मिली है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 9 1 6 0
Total Users : 349160
Total views : 576479

शहर चुनें