August 28, 2026 8:50 am

August 28, 2026 8:50 am

CHANDIGARH: पुलिस ने कार चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, ट्राइसिटी से चोरी की गईं 5 गाड़ियां बरामद

चंडीगढ़: पुलिस को वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता मिली है। थाना सेक्टर-36 में दर्ज ई-एफआईआर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक सक्रिय कार चोर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ट्राइसिटी क्षेत्र से चोरी की गई कुल पांच कारें बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित विशेष पुलिस टीम ने की।
मामले की शुरुआत सेक्टर-42/बी निवासी कुलदीप सिंह बराड़ की शिकायत से हुई थी। शिकायतकर्ता की हुंडई क्रेटा कार तड़के उनके घर के बाहर से चोरी हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी व मानवीय सूत्रों की मदद से जांच को आगे बढ़ाया।
जांच के दौरान दिल्ली निवासी दीपक खन्ना उर्फ तुषार, आकाश मल्होत्रा और दीपांशु को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की गई हुंडई क्रेटा, आई-20 और टोयोटा फॉर्च्यूनर समेत पांच कारें बरामद की हैं। इसके अलावा शिकायतकर्ता का आधार कार्ड और बैंक चेकबुक भी आरोपियों के कब्जे से मिली है।
पुलिस के अनुसार, गिरोह का मास्टरमाइंड दीपक खन्ना है, जो आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर कारों को अनलॉक करता था, जबकि अन्य आरोपी चोरी की गई गाड़ियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाकर आगे बेचने की व्यवस्था करते थे। प्रारंभिक जांच में मुख्य आरोपी के खिलाफ कई पुराने आपराधिक मामलों की जानकारी भी सामने आई है।
तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां मुख्य आरोपी दीपक खन्ना को पुलिस रिमांड पर लिया गया, जबकि अन्य दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य खुलासे और बरामदगी होने की संभावना है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 9 9 3 3 9
Total Users : 399339
Total views : 644602

शहर चुनें